रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत दूरस्थ बिनवाल गाँव में पहुँचा प्रशासन
Laxman Singh Bisht
सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत दूरस्थ बिनवाल गाँव में पहुँचा प्रशासन

दुरस्त गांव बिनवाल में सेवा पख़वाड़े के तहत आयोजित हुआ बहुउद्देशीय शिविर :जिलाधिकारी ने सुनी आमजन की समस्याएं

जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार' शिविर में लगे विभागीय स्टाल, 440 लाभार्थियों को मिला विभिन्न योजनाओं का लाभ

स्वास्थ्य शिविर में शुगर व बीपी की निःशुल्क जांच, आवश्यक दवाओं का किया गया वितरण; ग्रामीणों ने की सेवा पखवाड़े सराहना

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार संचालित 'सेवा पखवाड़ा – जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार' अभियान के अंतर्गत बुधवार को चंपावत जिले के विकासखंड पाटी के दूरस्थ क्षेत्र स्थित राजकीय इंटर कॉलेज विनवाल गाँव में बहु-विभागीय जनसेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता जिलाधिकारी मनीष कुमार ने की।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री मुकेश महराना, ब्लॉक प्रमुख पाटी शंकर सिंह अधिकारी तथा प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी सदस्य सतीश पाण्डेय उपस्थित रहे।दूरस्थ क्षेत्रों में प्रशासन को जनता के द्वार तक पहुँचाने की मुख्यमंत्री की इस पहल की ग्रामीणों ने खूब सराहना की। जिलाधिकारी मनीष कुमार अधिकारियों के साथ दुरस्त क्षेत्र तक पहुँचकर शिविर में शामिल हुए तथा सभी विभागों द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को उपलब्ध कराई। साथ ही उन्होंने ग्रामीणों द्वारा प्राप्त आवेदनो पर आवश्यक कार्यवाही करने एवं समस्याओ का शीघ्र निस्तारण किये जाने के आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

शिविर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया गया, जिसमें 75 लोगों की शुगर एवं रक्तचाप (बीपी) की जांच की गई तथा आवश्यक दवाइयाँ निःशुल्क वितरित की गईं।शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक पहुँचाया गया। स्वास्थ्य विभाग से 75, बाल विकास विभाग से 55, कृषि विभाग से 50, उद्यान विभाग से 30, पशुपालन विभाग से 30, दुग्ध विकास विभाग से 26, राजस्व विभाग से 25, होम्योपैथिक विभाग से 20, पूर्ति विभाग से 20, ग्राम उत्थान विभाग से 20, पंचायती राज विभाग से 17, वन विभाग से 15, आयुर्वेदिक विभाग से 15, आपदा प्रबंधन विभाग से 08, सेवायोजन विभाग से 07, रेशम विभाग से 07, यूपीसीएल (विद्युत) से 05, श्रम विभाग से 04 तथा सैनिक कल्याण विभाग से 01 लाभार्थी लाभान्वित हुए। इस प्रकार विभिन्न विभागों के माध्यम से कुल 440 लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया।शिविर में चिकित्सा विभाग द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण, आयुष विभाग द्वारा होम्योपैथिक चिकित्सा एवं औषधि वितरण, कृषि विभाग द्वारा कृषि संबंधी तकनीकी जानकारी एवं आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई गई। इसके अतिरिक्त विभिन्न प्रमाण-पत्रों का निर्गमन, खाता-खतौनी में नाम दर्ज करने सहित अनेक जनसेवाओं का मौके पर ही निस्तारण किया गया।

शिविर के दौरान ग्रामीणों से 78 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें पेयजल, चैनलिंक फेंसिंग, प्रधानमंत्री आवास योजना, विद्युत व्यवस्था, सड़क, पुल, विद्यालयों की चारदीवारी, फेंसिंग तथा अन्य विकास कार्यों से संबंधित मांगें प्रमुख रहीं। जिलाधिकारी ने सभी आवेदनों पर संबंधित विभागों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।जिलाधिकारी द्वारा शिविर में लगाए गए सभी विभागीय स्टॉलों का अवलोकन किया तथा अधिकारियों को निर्देशित किया कि पात्र व्यक्तियों तक प्रत्येक सरकारी योजना का लाभ प्रभावी ढंग से पहुँचाया जाए, जिससे कोई भी पात्र व्यक्ति लाभ से वंचित न रहे।जिलाधिकारी मनीष कुमार ने कहा कि सेवा पखवाड़ा का उद्देश्य दूरस्थ क्षेत्रों में निवास करने वाले नागरिकों तक शासन-प्रशासन एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की सीधी पहुँच सुनिश्चित करना है, ताकि लोगों को छोटी-छोटी समस्याओं के समाधान के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने कहा कि मा. मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार ऐसे विशेष शिविरों के माध्यम से मौके पर ही समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से इन शिविरों का लाभ उठाने की अपील भी की।

शिविर के दौरान ग्राम प्रधान बिनवालगाँव संजय बिनवाल ने पात्र लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने संबंधी आवेदन प्रस्तुत किया। इस पर जिलाधिकारी ने खंड विकास अधिकारी, पाटी को ग्रामसभा की खुली बैठक आयोजित कर नियमानुसार पात्रता सूची तैयार करने एवं आवश्यक औपचारिकताएँ पूर्ण करने के निर्देश दिए।ग्रामीण गिरीश चन्द्र बिनवाल ने स्थानीय
विज्ञापन
चंपावत:जिलाधिकारी ने सीमा सुरक्षा को और सुदृढ़ करने के लिए बेहतर समन्वय एवं सतत निगरानी के दिए निर्देश
बाराकोट:मिनिस्ट्रियल कार्मिकों ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की धरती, बाराकोट से किया आर पार की लड़ाई का ऐलान
लोहाघाट:होली विजडम स्कूल के तीन पूर्व मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान
बाराकोट:ग्राम सभा काकड़ के 41 वर्षीय बीर के देव डांगर संजय सिंह अधिकारी का आकस्मिक निधन क्षेत्र में शोक की लहर।
बाराकोट (चंपावत):टूटी छत के नीचे तीन बच्चों के साथ रहने को मजबूर ग्यूनाड़ा की मनीषा जोशी जिलाधिकारी से मदद की गुहार।
चंपावत:जनपद के 681 आंगनबाड़ी केन्द्रों में वृहद स्तर पर आयोजित होगी “आंगन मिलन सेवा”: रेखा आर्य
पाटी (चंपावत):ग्रामीणों ने श्रमदान कर खोली बांस बसवाड़ी गर्शलेख सड़क सरकार की नाकामी की उजागर पक्की सड़क के लिए जूझते ग्रामीण।
लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर लोहाघाट क्षेत्र की सड़कों को गड्ढा मुक्त बनाने का कार्य तेज़, विभिन्न मोटर मार्गों पर किया गया पैच वर्क
डॉ0सोनाली ने जिला चिकित्सालय में एक ही दिन में किए 55 अल्ट्रासाउंड, मरीजों को मिली राहत
चंपावत:गड्ढामुक्त सड़कों को लेकर जिलाधिकारी ने ली समीक्षा बैठक, संबंधित विभागों को दिए शीघ्र मरम्मत के निर्देश