Sunday 9th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:सड़क कनेक्टिविटी क्षेत्र में तेजी से हो रहा कार्य। गांवो को तेजी से जोड़ा जा रहा है सड़क मार्ग से: अजय टम्टा

हल्द्वानी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, खड़गे का चुनावी शंखनाद। भाजपा पर साधा निशाना

लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग की तत्काल कार्रवाई डिग्री कॉलेज सड़क खुली।

दून:मुख्यमंत्री ने तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से मातृशक्ति को किया सम्मानित

लोहाघाट:भारी भूस्खलन से लोहाघाट डिग्री कॉलेज मार्ग बंद कई गांवो का कटा संपर्क।

सूचना

रिपोर्ट :लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:दिल्ली घटना के बाद चंपावत पुलिस अलर्ट मोड मे भारत-नेपाल सीमा में पुलिस व एसएसबी का फ्लेग म

Laxman Singh Bisht

Wed, Nov 12, 2025

दिल्ली घटना के बाद चंपावत पुलिस अलर्ट मोड मे भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा में पुलिस व एस एस बी का फ्लेग मार्च दिल्ली बम विस्फोट घटना के बाद एसपी चंपावत अजय गणपति के निर्देश पर चंपावत पुलिस अलर्ट मोड पर है भारत नेपाल सीमा पर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। एसपी चंपावत अजय गणपति के निर्देश पर आज12 नवंबर को हेमंत सिंह कठेत थानाध्यक्ष पंचेश्वर कोतवाली एसएसबी पंचेश्वर व कैलाश चंद्र जोशी थानाध्यक्ष तामली ने एसएसबी तामली के साथ समन्वय बैठक की गई, एवं सूचनाओं का आदान-प्रदान किया गया तथा पंचेश्वर पुलिस टीम द्वारा कोतवाली पंचेश्वर क्षेत्र के भारत-नेपाल अंतराष्ट्रीय सीमा के सीमावर्ती ग्राम सभा खाई कोट, पंत्युड़ा, खेत गाँव तथा थाना तामली पुलिस टीम द्वारा इंडो नेपाल बॉर्डर के सीमावर्ती ग्राम चामी, रआयल, बचकोट, तामली क्षेत्र में आतंरिक सुरक्षा के तहत आसामाजिक व आवांछित तत्वों पर सतर्क दृष्टि रखे जाने, आसामाजिक व आवांछित गतिविधियों पर प्रभावी रुप से अंकुश लगाये जाने व् लाभप्रद सूचना के संकलन हेतु संयुक्त कांबिंग व फ्लैग मार्च किया गया । संयुक्त फ्लेग मार्च के दौरान स्थानीय लोगों से वार्ता कर बाहरी जनपदों व राज्यों से आये अपरिचित व्यक्तियों के सत्यापन, स्थान विशेष में रह रहे नेपाली नागरिकों की सूची को अध्याविधिक व् लाभप्रद सूचनाओं का संकलन किया गया।

जरूरी खबरें