Saturday 1st of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:सीएम घोषणा धरातल पर, तामली में 14.57 करोड़ की पेयजल योजना का कार्य शुरू

लोहाघाट:आईटीबीपी 36वीं वाहिनी में स्थापित हुई औषधि वाटिका, हिमवीरों ने किया औषधीय पौधों का रोपण।

उत्तराखंड :पुलिस का एक और सिपाही हुआ 'बागी' सस्पेंड कांस्टेबल शेर सिंह के पक्ष में दिया बयान ।

लोहाघाट:जय मां झुमाधुरी फुटबॉल प्रतियोगिता में चांदमारी एफसी व कलीगांव अगले चक्र में।

चंपावत:चुनावी शोर में कहीं फिर न दब जाए राज्य आंदोलनकारियों की आवाज़: भूपेंद्र देव (ताऊ)

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:कोट अमोडी के सन्दर्का में बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही बाल बाल बचा हादसा पोल में करंट दौड़ने से लगी आग

Laxman Singh Bisht

Mon, Apr 27, 2026

कोट अमोडी के सन्दर्का में बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही बाल बाल बचा हादसा

पोल में करंट दौड़ने से लगी आग

चंपावत। जिले के दूरस्थ ग्राम पंचायत कोट अमोडी के सन्दर्का तोक में बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आ रही है। गनीमत रही कि एक बड़ा हादसा होने से बाल बाल बच गया है। फिलहाल अभी भी पोल में लगातार करेंट दौड़ रहा है। पोल में करंट आने से नीचे जमीन में भी भीषड़ आग लग गई। जिससे वहां अफरा तफरी मच गई। सोमवार को छतकोट से दियूरी को जाने वाली 11 हजार वाली लाइन में बिजली के झूलते तार आपस में टच हो गए जिससे पोल में करंट दौड़ने से नीचे जमीन में भीषण आग लग गई। बगल में घर में रह रहे लोगों में अफरा तफरी मच गई। गनीमत रही कि एक बड़ा हादसा होने से बाल बाल बच गया। लेकिन नीचे रखी जलाने वाली सारी लकड़ियां जलकर राख हो गई। ग्रामीण डूंगर देव ने बताया कि बिजली विभाग की ओर से बिछाई गई विद्युत लाइन के तार और जम्फर को काफी नजदीक में जोड़ा गया है जिससे किसी भी समय तार आपस में टच होने का खतरा बना हुआ है।

बताया अचानक पोल में करंट दौड़ने से नीचे भी भीषण आग लग गई। गनीमत रही कि कोई आदमी या जनवरी उसकी चपेट में नहीं आया नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। लगातार बिजली पोल में अभी भी करंट दौड़ने से खतरा अभी भी बना हुआ है। उन्होंने जल्द से जल्द बिजली के तारों को ठीक करने की मांग उठाई है।

जरूरी खबरें