Monday 24th of August 2026

ब्रेकिंग

बाराकोट:चामी आषाढी मेले का जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया शुभारंभ। निकली भव्य कलश यात्रा।

चंपावत:रीठा साहिब पुलिस की बड़ी कार्यवाही चोरी की 02 मोटरसाइकिलों सहित 02 गिरफ्तार

लोहाघाट:मांगों को लेकर महाविद्यालय की छत में चढ़े छात्र संघ पदाधिकारी। प्रशासन व पुलिस की टीम मौके पर।

लोहाघाट:महाविद्यालय व छात्रों की समस्या को लेकर भूख हड़ताल पर बैठी एबीवीपी व एनएसयूआई।

हल्द्वानी:वन पंचायत को संवैधानिक दर्जा व मानदेय की मांग वन सरपंचों का विशाल प्रदर्शन।

सूचना

: चंपावत:चार साल से हरियाणा से लापता व्यक्ति को चंपावत पुलिस ने परिजनों से मिलाया

Laxman Singh Bisht

Sat, Oct 12, 2024
चार साल से हरियाणा से लापता व्यक्ति को चंपावत पुलिस ने परिजनों से मिलाया हरियाणा से पिछले 4 साल से लापता व्यक्ति को सकुशल उसके परिजनों से मिलाने में चम्पावत पुलिस ने देवदूत बन परिजनों से मिलाया।एसपी चंपावत अजय गणपति के द्वारा जनपद चम्पावत में गुमशदाओं को शीघ्र बरामद किए जाने हेतु सभी थाना प्रभारी को निर्देशित किया गया है ।एसपी के निर्देश पर दस अक्टूबर को जनपद चंपावत के सिप्टी में लावारिस व्यक्ति के घूमनें की सुचना मिली सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक चम्पावत पी 0एस0 नेगी के द्वारा पुलिस टीम को उक्त व्यक्ति को थाने लाने हेतु भेजा गया। व्यक्ति से पूछताछ करने पर उसने अपना नाम रामशरण निवासी बरास थाना निसिंग जिला करनाल (हरियाणा) का होना बताया गया प्रभारी निरीक्षक द्वारा उक्त पते पर फोन के माध्यम से रामशरण के परिजनों को सूचना दी गई परिजनों द्वारा बताया कि यह बर्ष 2020 से लापता थे जिसकी गुमशुदगी सम्बन्धित थानें में दर्ज करा रखी थी। उक्त व्यक्ति को आज दिनाँक 12/10/2024 को सकुशल परिजनों के सुपुर्द किया गया। परिजनों द्वारा उत्तराखंड पुलिस की भूरी भूरी प्रशंसा की गई मालूम हो 10 अक्टूबर की रात को यह व्यक्ति भटकता हुआ सिफ्टी क्षेत्र के जमतोला में पहुंच गया था जहां कंबल ओड़े अनजान व्यक्ति को देख गांव की महिलाएं डर गई थी जिसके बाद क्षेत्र के पीएलवी गोविंद महर व ग्रामीणों ने चंपावत पुलिस को सूचना दी जिस पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की और 4 साल से लापता व्यक्ति को परिजनों से मिलाने सराहनीय काम किया जिसके लिए लोगों के द्वारा चंपावत पुलिस की सराहना की जा रही है वहीं परिजनों से मिलाने में पीएलबी गोविंद महर व ग्रामीणों ने भी सराहनीय भूमिका निभाई है

विज्ञापन

जरूरी खबरें