Monday 24th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:महाविद्यालय व छात्रों की समस्या को लेकर भूख हड़ताल पर बैठी एबीवीपी व एनएसयूआई।

हल्द्वानी:वन पंचायत को संवैधानिक दर्जा व मानदेय की मांग वन सरपंचों का विशाल प्रदर्शन।

लोहाघाट:पासम के सात सीटर विद्या वाहिनी वाहन में जा रही है 15 से अधिक छात्राएं। अतिरिक्त वाहन की मांग।

लोहाघाट:मां झूमाधुरी मेले को लेकर ग्रामीणों को बैठक। 19 सितंबर को निकलेगी रथ यात्रा।

चंपावत:कृषि कुम्भ’ में चम्पावत के अधिकाधिक किसान करें प्रतिभाग : जिलाधिकारी

सूचना

: चंपावत:24 और 25 सितंबर को भी पूर्ण बंद रहेगा चंपावत टनकपुर राजमार्ग। 

Laxman Singh Bisht

Mon, Sep 23, 2024
24 और 25 सितंबर को भी पूर्ण बंद रहेगा चंपावत टनकपुर राजमार्ग। चंपावत टनकपुर राजमार्ग के बीच बने स्वाला डेंजर जोन ने सभी के पसीने छुड़ा दिए हैं। राजमार्ग बंद होने के कारण शहरी क्षेत्रो के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रो में भी सन्नाटा पसरा हुआ है। वही ब्यापारियो व लोगों को भारी आर्थिक नुकसान व परेशानियां उठानी पड़ रही है। आज अपराह्न पहले से ही खड़े बड़े तथा छोटे वाहनों की निकासी की गई। राष्ट्रीय राजमार्ग के ईई आशुतोष कुमार के अनुसार जब तक उक्त स्थल से पूरा मलवा हटाकर पक्की जमीन नहीं मिलती है तब तक यहां सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाना संभव नहीं है। जिसके लिए 24/25 सितंबर को राजमार्ग में सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाई गई है। जिलाधिकारी नवनीत पांडे स्थिति पर बराबर नजर रखे हुए हैं। उन्होंने स्थल का निरीक्षण कर हर स्थिति का अध्ययन किया कहा यात्रियों की सुरक्षा पहली प्राथमिकता है।   डीएम चंपावत नवनीत पांडे के आदेशानुसार24/ 25 सितंबर को सभी हल्के वाहनों का संचालन प्रातः 8:00 बजे से साम 4:00 बजे तक सुखीढाग डाडा मीनार मोटर मार्ग से तथा भारी वाहनों का संचालन काठगोदाम देवीधूरा लोहाघाट मार्ग से होगा तथा आदेशों का उल्लंघन करने पर संबंधित के विरुद्ध आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 की सुसंगत धाराओं के तहत कार्रवाई अमल में लाई जाएगी

विज्ञापन

जरूरी खबरें