Saturday 28th of February 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:मां के जयकारों के साथ मां पूर्णागिरि मेले का मुख्यमंत्री ने किया विधिवत शुभारंभ

लोहाघाट: सीएम की जनसभा में पूर्व विधायक फर्त्याल नहीं आए नजर नाराजगी या कुछ और?

लोहाघाट:सीएम धामी की रामलीला मैदान से की कई महत्वपूर्ण घोषणाएं

लोहाघाट:सीएम धामी ने कुसुम फर्त्याल को किया सम्मानित

लोहाघाट:पूर्व रेलवे कर्मी लक्ष्मण सिंह का निधन। क्षेत्र के 50 से अधिक युवाओं को रेलवे में दिलाया रोजगार।

रिपोर्ट :लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत जिले को मेडिकल कॉलेज की सख्त जरूरत जन हित मे सीएम धामी करे घोषणा:फर्त्याल

Laxman Singh Bisht

Fri, Feb 27, 2026

चंपावत जिले को मेडिकल कॉलेज की सख्त जरूरत जन हित मे सीएम धामी करे घोषणा:फर्त्याल

आज शुक्रवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लोहाघाट के दौरे पर आ रहे है। मुख्यमंत्री धामी जहां महिला स्पोर्ट्स कॉलेज निर्माण कार्य का स्थल निरीक्षण करेंगे इसके अलावा होली रंग महोत्सव लोहाघाट 2026 में प्रतिभाग करेंगे। मुख्यमंत्री धामी के लोहाघाट दौरे को लेकर लोहाघाट के पूर्व भाजपा विधायक पूरन सिंह फर्त्याल ने कहा सीएम के दौरे से लोहाघाट की जनता को बड़ी आशा है कि सीएम धामी कोई बड़ी घोषणा करेंगे । फर्त्याल ने कहा जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करने के लिए मुख्यमंत्री जिले मे मेडिकल कॉलेज निर्माण की घोषणा करें। कहा सरकार की घोषणा है कि प्रदेश के हर जिले मे मेडिकल कॉलेज खोलना। पूर्व विधायक फर्त्याल ने कहा मेडिकल कॉलेज खोलना से जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था मजबूत होगी चुनावी वर्ष को देखते हुए सीएम धामी को मेडिकल कॉलेज निर्माण की घोषणा करनी चाहिए। इसके अलावा बाराकोट और रीठा साहिब की जनता लंबे समय से डिग्री कॉलेज खोलने की मांग कर रहे है। फर्त्याल ने कहा लोहाघाट नगर के लोगों के द्वारा भूमि फ्री होल्ड करने के लिए करोड़ों रुपए जमा किए थे पर आज तक भूमि फ्री होल्ड नहीं हो पाई है सीएम ने इस मामले मे ठोस कार्रवाई करते हुए लोहाघाट की जनता को भूमि का मालिकाना हक देना चाहिए। इसके अलावा जिले मे कई जल जीवन मिशन योजना बजट के अभाव के चलते अधूरी पड़ी है जल्द बजट जारी कर योजनाओं को पूरा करना चाहिए ताकि जनता को पेयजल उपलब्ध हो पाए। फर्त्याल ने कहा जनता को मुख्यमंत्री के दौरे से काफी आशा है।

जरूरी खबरें