रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : चंपावत:जिलाधिकारी ने नशा उन्मूलन अभियान को लेकर दिए सख्त निर्देश
Laxman Singh Bisht
जिलाधिकारी ने नशा उन्मूलन अभियान को लेकर दिए सख्त निर्देश
नशा मुक्त समाज बनाने के लिए सभी विभागों को मिलकर काम करने के निर्देश
स्कूलों के 100 मीटर दायर मे तंबाकू उत्पाद बेचने वलों पर कार्यवाही के निर्देश
जिलाधिकारी मनीष कुमार की अध्यक्षता में जिला सभागार में नशा समन्वय समिति (NCORD) की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में जनपद में नशा उन्मूलन अभियान की प्रगति की गहन समीक्षा की गई और मादक पदार्थों के विरुद्ध चल रहे प्रयासों को और अधिक प्रभावी व समन्वित बनाने के लिए सख्त निर्देश दिए गए।बैठक के दौरान, जिलाधिकारी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई केवल पुलिस विभाग की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि यह सभी विभागों और समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने पुलिस विभाग को सीमावर्ती क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने, नियमित छापेमारी करने तथा मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध बिक्री में लिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।अभियान की प्रगति और भांग की खेती का विनिष्टीकरण बैठक में बताया गया कि जनपद चंपावत में मादक पदार्थों के विरुद्ध पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत, वर्ष 2025 में अब तक कुल 823.5 नाली अवैध भांग की खेती को नष्ट किया जा चुका है। इसमें सर्वाधिक 631 नाली भांग की फसल पाटी क्षेत्र में विनिष्टीकरण की गई है। इसके अतिरिक्त, जिलाधिकारी ने सभी कार्यालयों और शिक्षण संस्थानों को तंबाकू मुक्त बनाने तथा उनके 100 मीटर के दायरे में तंबाकू उत्पादों की बिक्री को प्रतिबंधित करने का भी निर्देश दिया।जिलाधिकारी ने शिक्षा, स्वास्थ्य और समाज कल्याण विभागों को निर्देशित किया कि वे विद्यालयों, महाविद्यालयों और सार्वजनिक स्थलों पर नशे के दुष्प्रभावों पर आधारित जागरूकता कार्यक्रम जैसे पोस्टर अभियान, नुक्कड़ नाटक, रैलियां और कार्यशालाएं नियमित रूप से आयोजित करें। इसके साथ ही, उन्होंने नशा पीड़ितों के लिए समुचित चिकित्सा एवं पुनर्वास सेवाएं जनपद में सुलभ कराने पर भी जोर दिया, ताकि प्रभावित युवाओं को मुख्यधारा में लौटने का अवसर मिल सके।जिलाधिकारी ने बैठक में उपस्थित अधिकारियों से कहा कि “नशा मुक्त समाज की परिकल्पना केवल प्रशासनिक कार्रवाई से संभव नहीं, इसमें समाज की सक्रिय भागीदारी अनिवार्य है।” उन्होंने आमजन से सामुदायिक जिम्मेदारी के तहत पुलिस एवं प्रशासन का सहयोग करने की अपील की।इस बैठक में पुलिस अधीक्षक अजय गणपति, मुख्य विकास अधिकारी डॉ० जी एस खाती, अपर जिलाधिकारी जयवर्धन शर्मा सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
चंपावत:पुनौली कृषि उपकरण प्रकरण की जांच में विधायक के आरोपों की पुष्टि नहीं, भौतिक सत्यापन में मौके पर मिले सभी उपकरण
लोहाघाट:ढोल नगाड़ों के साथ निकले मां भगवती के डोले। झूमाधूरी मेला 2026 का समापन।
पिथौरागढ़:14 वर्षीय इकलौते बेटे की मौत के सदमे से माँ ने सरयू नदी में छलांग लगाकर दी जान।
बाराकोट के कामाजूला में गहरी खाई में गिरी पिकअप एक की मौत एक गंभीर हायर सेंटर रेफर्।
लोहाघाट बाईपास में प्रस्तावित टनल निर्माण हेतु प्रक्रिया शुरू मिट्टी की होने लगी जांच। दो टनल है प्रस्तावित।
लोहाघाट:उप जिला चिकित्सालय लोहाघाट में अल्ट्रासाउंड जांच हेतु तीनों विकासखंडों का साप्ताहिक रोस्टर जारी।
लोहाघाट:यूकेडी के दिग्गज नेता काशी सिंह ऐरी पहुंचे लोहाघाट। मिशन 2027 को लेकर कार्यकर्ताओं की ली बैठक।
लोहाघाट:घाट के पुराने मोटर पुल से महिला ने उफनती सरयू में लगाई छलांग मौत।
लोहाघाट:बंदेला ढेक निवासी सामाजिक कार्यकर्ता त्रिभुवन सिंह ढेक का आकस्मिक निधन क्षेत्र में शोक की लहर।
लोहाघाट:होटल-ढाबों पर लोहाघाट पुलिस की सख्ती 06 के चालान 2,500 रुपए वसूला संयोजन शुल्क