रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:नीट परीक्षा उत्तीर्ण कर दिव्यांशी ने बढ़ाया जिले का मान। पहले प्रयास में सफलता।
Laxman Singh Bisht
Tue, Sep 1, 2026
नीट परीक्षा उत्तीर्ण कर दिव्यांशी ने बढ़ाया जिले का मान। पहले प्रयास में सफलता।
एलएलबी करने के बाद पहली पहले प्रयास में ही हासिल की सफलता

चंपावत। यूसीएसएस स्कूल के प्रबन्ध डाॅ 0एडवोकेट श्याम सिंह कार्की की पुत्री दिव्यांशी कार्की ने पहले प्रयास में ही नीट की परीक्षा उत्तीर्ण कर चंपावत जिले का मान बढ़ाया है। एलएलबी की पढ़ाई के साथ-साथ उन्होने नीट की तैयारी कर सफलता का परचम लहराया है। उनकी सफलता पर जिलेभर के विभिन्न संगठनो व अन्य लोगों ने उन्हे बधाई दी है। दिव्यांशी के पिता श्याम सिंह कार्की यूसीएसएस स्कूल के प्रबन्धक होने के साथ-साथ पेशे से एक अधिवक्ता भी हैं। दिव्यांशी ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता व अपने शिक्षकों को दिया है। उन्होने कहा कि लगातार मेहनत व लगन से तैयांरी करने पर लक्ष्य को आसानी से प्राप्त किया जा सकता है। उनकी सफलता पर पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल, दर्जा मंत्री मुकेश महराना, कांग्रेस जिलाध्यक्ष चिराण फत्र्याल, मनीष महर, सहित अन्य लोगों ने खुशी जताई है।
विज्ञापन