रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : अल्मोड़ा: हवालबाग के वडूय्या में भवन में मलवा आने से हादसा महिला सहित दो बच्चे की मौत।
Laxman Singh Bisht
Tue, Sep 1, 2026
अल्मोड़ा: हवालबाग के वडूय्या में भवन में मलवा आने से हादसा महिला सहित दो बच्चे की मौत।

अल्मोड़ा हवालबाग ब्लॉक से दर्दनाक हादसे की खबर आ रही है जहां वडूय्या गांव में भारी बारिश से मंगलवार तड़के लगातार बारिश से एक मकान में मलबा घुसने से मकान भरभराकर ढह गया।जिसमें एक महिला समेत दो बच्चों की मलबे में दबने से मौके पर ही मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर एसडीआरएफ की टीम राहत बचाव कार्य में जुट गई हैं।बताया जा रहा है कि हादसे के समय सभी घर के अंदर सो रहे थे। अचानक हुए हादसे से गांव में चीख-पुकार मच गई।

सूचना पर एसडीआरएफ, राजस्व और आपदा प्रबंधन की टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। ग्रामीणों की मदद से शवों को मलबे से बाहर निकाल लिया गया है। मृतकों में 42 वर्षीय प्रेमा देवी, 19 वर्षीय कल्पना आर्य और 18 वर्षीय मनीष कुमार शामिल है हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर हैं। आपदा अधिकारी विनीत पाल ने बताया कि लगातार बारिश के कारण क्षेत्र में भूस्खलन का खतरा बना हुआ है। इसीलिए जिन भवनों को खतरा है उन लोगों को दूसरे स्थान पर शिफ्ट करने की कार्यवाही की जा रही है साथ ही उन्होंने ग्रामीणों से सावधानी बरतने की अपील की है।
विज्ञापन