रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:बारिश के चलते जिले के समस्त विद्यालयों एवं आंगनवाड़ी केंद्रों (टनकपुर व बनबसा को छोड़कर) में 01 सितंबर को छुट्टी
Laxman Singh Bisht
Tue, Sep 1, 2026
बारिश के चलते जिले के समस्त विद्यालयों एवं आंगनवाड़ी केंद्रों (टनकपुर एवं बनबसा को छोड़कर) में 01 सितंबर को अवकाश घोषित

जिलाधिकारी एवं अध्यक्ष जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण मनीष कुमार के निर्देशों के अनुपालन में जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल द्वारा जानकारी दी गई है कि भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा 31 अगस्त 2026 को जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार 01 सितंबर 2026 को जनपद चम्पावत में कहीं-कहीं भारी वर्षा, गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने तथा वर्षा के तीव्र से अत्यंत तीव्र दौर होने की संभावना व्यक्त करते हुए 'येलो अलर्ट' जारी किया गया है।जनपद में हो रही निरंतर वर्षा को देखते हुए छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के दृष्टिगत 01 सितंबर 2026 (मंगलवार) को जनपद चम्पावत के समस्त शासकीय, परिषदिय, सहायता प्राप्त एवं मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों (कक्षा 1 से 12 तक) तथा समस्त आंगनवाड़ी केंद्रों में *(टनकपुर एवं बनबसा को छोड़कर)* एक दिवसीय अवकाश घोषित किया गया है।व्यापक छात्रहित को ध्यान में रखते हुए इस दौरान शिक्षण कार्य ऑनलाइन माध्यम से संचालित किया जाएगा।जिलाधिकारी ने मुख्य शिक्षाधिकारी चम्पावत तथा जिला कार्यक्रम अधिकारी चम्पावत को आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन