Tuesday 1st of September 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:बारिश के चलते जिले के समस्त विद्यालयों एवं आंगनवाड़ी केंद्रों (टनकपुर व बनबसा को छोड़कर) में 01 सितंबर को छुट्टी

टनकपुर:9.63 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार, तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल सीज

खटीमा:सीएम धामी की पहल से लोहियाहेड के टिक्की विक्रेता रवि शर्मा के 08 वर्षीय बेटे देव का होगा निःशुल्क उपचार

लोहाघाट:स्पोर्ट्स स्टेडियम छमनिया के सिंथेटिक ट्रैक में जल भराव से खिलाड़ी परेशान। ट्रैक के खराब होने का बड़ा खतरा।

चंपावत :मुख्यमंत्री ने बनबसा में प्रबुद्धजनों से किया संवाद, विकास कार्यों पर लिए सुझाव

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में मरीजों की भारी भीड़ ओपीडी 700 पार।

Laxman Singh Bisht

Mon, Aug 31, 2026

लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में मरीजों की भारी भीड़ ओपीडी 700 पार।

वायरल फीवर व सांस के बड़े मरीज।

डॉ राठी के नेतृत्व में विशेषज्ञ चिकित्सकों के द्वारा किया जा रहा उपचार

लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में वर्तमान में मरीजों की भारी भीड़ लग रही है। दूर-दूर क्षेत्र से बीमार अपना उपचार करने के लिए उप जिला चिकित्सालय लोहाघाट पहुंच रहे हैं। जहां चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर विराज राठी के दिशा निर्देश पर विशेषज्ञ चिकित्सकों के द्वारा बीमारो का बेहतर उपचार किया जा रहा है। पर जगह की कमी के चलते जनता को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। तो वही आज सोमवार को ओपीडी का आंकड़ा 700 पार हो गया। लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय के चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर विराज राठी ने बताया आज सोमवार को अस्पताल मे 700 से अधिक मरीजों की ओपीडी की गई। जिनमें वायरल फीवर, दमा, हड्डी रोग व गायनी के पेशेंट काफी अधिक थे। जिनका विशेषज्ञ चिकित्सकों के द्वारा उपचार किया गया।

उन्होंने बताया स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर मोनिका गिरी के दिशा निर्देश पर एक हफ्ते के भीतर जहां 10 प्रसव कराए गए हैं तथा कई महिलाओं का उनके द्वारा उपचार किया गया है। उन्होंने बताया इस समय बुजुर्ग लोगों को सांस लेने में काफी दिक्कतो का सामना करना पड़ रहा है तथा कई बुजुर्गों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है जिनका छाती रोग विशेषज्ञ डॉक्टर रविंद्र बोहरा तथा बच्चों का बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर ज्ञान प्रकाश के द्वारा उपचार किया जा रहा है। डॉ राठी ने बताया वर्तमान में क्षेत्र में वायरल फीवर का प्रकोप चल रहा है जिस कारण अस्पताल में काफी भीड़ हो रही है। उन्होंने जनता से खांसी जुकाम बुखार व खांसी की शिकायत होने पर तत्काल अस्पताल जाकर चिकित्सकों की सलाह लेने की अपील की है।

उन्होंने कहा विशेषज्ञ चिकित्सकों के द्वारा मरीजो का बेहतर उपचार किया जा रहा है। तो वहीं जगह की कमी के चलते मरीजो के बैठने के लिए जगह की काफी कमी नजर आ रही है। तो वहीं जच्चा बच्चा वार्ड में भी एक बेड पर दो-दो प्रसूति महिलाएं नजर आई।

विज्ञापन

जरूरी खबरें