Tuesday 1st of September 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:बारिश के चलते जिले के समस्त विद्यालयों एवं आंगनवाड़ी केंद्रों (टनकपुर व बनबसा को छोड़कर) में 01 सितंबर को छुट्टी

टनकपुर:9.63 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार, तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल सीज

खटीमा:सीएम धामी की पहल से लोहियाहेड के टिक्की विक्रेता रवि शर्मा के 08 वर्षीय बेटे देव का होगा निःशुल्क उपचार

लोहाघाट:स्पोर्ट्स स्टेडियम छमनिया के सिंथेटिक ट्रैक में जल भराव से खिलाड़ी परेशान। ट्रैक के खराब होने का बड़ा खतरा।

चंपावत :मुख्यमंत्री ने बनबसा में प्रबुद्धजनों से किया संवाद, विकास कार्यों पर लिए सुझाव

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:स्पोर्ट्स स्टेडियम छमनिया के सिंथेटिक ट्रैक में जल भराव से खिलाड़ी परेशान। ट्रैक के खराब होने का बड़ा खतरा।

Laxman Singh Bisht

Mon, Aug 31, 2026

स्पोर्ट्स स्टेडियम छमनिया के सिंथेटिक ट्रैक में जल भराव से खिलाड़ी परेशान। ट्रैक के खराब होने का बड़ा खतरा।

पूर्व में भी सिंथेटिक ट्रेक निर्माण की गुणवत्ता पर उठ चुके हैं सवाल।

धामी सरकार के द्वारा लोहाघाट के छमनिया स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम में क्षेत्र के खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए लाखों रुपए की लागत से सिंथेटिक ट्रैक का निर्माण कार्य करवाया गया था। पर अब बरसात में सिंथेटिक ट्रैक में सही से जल निकासी न होने के कारण सिंथेटिक ट्रैक में जगह-जगह जल भराव हो रहा है। जिस कारण महिला स्पोर्ट्स कॉलेज की बालिका खिलाड़ियों के साथ-साथ क्षेत्रीय युवाओं को भी खेल के अभ्यास के दौरान कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। निर्माण दाई संस्था के द्वारा ट्रैक की सही लेवलिंग व उचित जल निकासी न करने के कारण यह समस्या उत्पन्न हो रही है । मैदान में जगह-जगह जल भराव होने के कारण जहां खिलाड़ियों को अभ्यास में दिक्कतें हो रही हैं तो वही सिंथेटिक ट्रैक के खराब होने का खतरा भी बढ़ गया है।

स्थानीय लोगों का कहना है सरकार ने लाखों रुपए की लागत से क्षेत्र के युवाओं को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए सिंथेटिक ट्रैक का निर्माण कार्य कराया था। पर निर्माण दाई संस्था के द्वारा सही से लेबलिंग व जल निकासी का कार्य न करने के चलते सरकार की बेहतर खेल मैदान की योजना पर पलीता लगाने का कार्य किया गया है। जिसका खामियाजा स्थानीय खिलाड़ियों को भुगतना पड़ रहा है।

मालूम हो पूर्व में भी सिंथेटिक निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर उंगलियां उठ चुकी हैं। जिसमें हुई जांच में तकनीकी खामियां पाई गई थी। पर उसके बावजूद भी कोई संज्ञान नहीं लिया गया।

विज्ञापन

जरूरी खबरें