रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:सीएम धामी 01 सितंबर को खेल महाकुंभ का शुभारंभ और सैनिक स्मारक का करेंगे लोकार्पण
सीएम धामी 01 सितंबर को खेल महाकुंभ का शुभारंभ और सैनिक स्मारक का करेंगे लोकार्पण

मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड सरकार पुष्कर सिंह धामी का दिनांक 01 सितम्बर, 2026 (मंगलवार) को जनपद चम्पावत का भ्रमण कार्यक्रम है।जिलाधिकारी मनीष कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि अपने भ्रमण कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दोपहर 12:00 बजे खटीमा (उधमसिंह नगर) से कार द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 12:30 बजे स्व० कैलाश चन्द्र गहतोड़ी स्पोर्ट्स स्टेडियम, टनकपुर (चम्पावत) पहुँचेंगे। यहाँ दोपहर 12:30 बजे से 02:00 बजे तक आयोजित *'खेल महाकुंभ-मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी-2026' के भव्य शुभारंभ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग करेंगे।इसके पश्चात, दोपहर 02:05 बजे से 02:35 बजे का समय पर्यटक आवास गृह, टनकपुर में आरक्षित रहेगा। यहाँ से दोपहर 02:40 बजे कार द्वारा प्रस्थान कर * मुख्यमंत्री अपराह्न 03:00 बजे सैनिक स्मारक, बनबसा (चम्पावत) पहुँचेंगे, जहाँ वे नव-निर्मित सैनिक स्मारक के भव्य लोकार्पण कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे।*सैनिक स्मारक लोकार्पण कार्यक्रम के उपरांत अपराह्न 03:45 बजे बनबसा से कार द्वारा प्रस्थान कर सायं 04:00 बजे खटीमा (उधमसिंह नगर) के लिए प्रस्थान करेंगे।
विज्ञापन