Tuesday 1st of September 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:टनकपुर में एसटीएफ व टनकपुर पुलिस ने पकड़ी 25 लाख की एमडीएमए ड्रग्स तीन गिरफ्तार

खटीमा गोलीकांड की शहादत को उत्तराखंड कभी नहीं भूल सकता—शशांक पांडे

चंपावत:बारिश के चलते जिले के समस्त विद्यालयों एवं आंगनवाड़ी केंद्रों (टनकपुर व बनबसा को छोड़कर) में 01 सितंबर को छुट्टी

टनकपुर:9.63 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार, तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल सीज

खटीमा:सीएम धामी की पहल से लोहियाहेड के टिक्की विक्रेता रवि शर्मा के 08 वर्षीय बेटे देव का होगा निःशुल्क उपचार

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:टनकपुर में एसटीएफ व टनकपुर पुलिस ने पकड़ी 25 लाख की एमडीएमए ड्रग्स तीन गिरफ्तार

Laxman Singh Bisht

Tue, Sep 1, 2026

टनकपुर में एसटीएफ व टनकपुर पुलिस ने पकड़ी 25 लाख की एमडीएमए ड्रग्स

उत्तराखण्ड की अब तक की सबसे बड़ी एमडीएमए बरामदगी

एसटीएफ की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स कुमाऊँ यूनिट की बड़ी कार्यवाही।

कोतवाली टनकपुर पुलिस के साथ संयुक्त कार्यवाही में 03 अभियुक्त गिरफ्तार।

अभियुक्तों के कब्जे से 244.06 ग्राम एमडीएमए बरामद, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग ₹25 लाख।

मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के “ड्रग्स फ्री देवभूमि” अभियान के तहत पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड दीपम सेठ द्वारा जारी निर्देशों के क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ के द्वारा राज्य को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स , एसटीएफ को नशे के कारोबार में संलिप्त अपराधियों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने तथा राज्यभर में सतर्क निगरानी रखने हेतु निर्देशित किया गया है।इसी क्रम में एसटीएफ की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स कुमाऊँ यूनिट द्वारा तकनीकी एवं मैनुअल इनपुट विकसित कर सटीक सूचना प्राप्त की गई। सूचना के आधार पर एसपी चंपावत रेखा यादव के निर्देश पर चंपावत जिले की कोतवाली टनकपुर पुलिस के साथ संयुक्त कार्यवाही करते हुए जिले के टनकपुर से 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से कुल 244.06 ग्राम एमडीएमए ड्रग्स बरामद हुई, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग ₹25 लाख आंकी गई है। इसके अतिरिक्त अभियुक्तों के कब्जे से एक मोटरसाइकिल भी बरामद की गई। एसटीएफ की एंटी नारकोटिक्स यूनिट द्वारा गिरफ्तार अभियुक्तों के फॉरवर्ड एवं बैकवर्ड लिंकेज की गहनता से जानकारी की जा रही है, ताकि मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़े पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश किया जा सके।

गिरफ्तार नशा तस्कर इमरान, निवासी रुद्रपुर, जनपद ऊधमसिंहनगर,आशीष, निवासी रुद्रपुर, जनपद,ऊधमसिंहनगर,अभिषेक, निवासी रुद्रपुर, जनपद ऊधमसिंहनगर के रहने वाले हैं। नशा तस्करों से पुलिस ने 244.06 ग्राम एमडीएमए ड्रग्सव एक टीवीएस मोटरसाइकिल बरामद की है।

एसटीएफ एंटी नारकोटिक्स टीम में

निरीक्षक पावन स्वरूप, एसआई विपिन जोशी, विनोद जोशी,जगदीप नेगी, हेड कांस्टेबल किशोर कुमार, वीरेंद्र चौहान,आरक्षी इसरार अहमद शामिल रहे।

कोतवाली टनकपुर पुलिस टीम मे

निरीक्षक चेतन रावत, एस आई जितेंद्र बिष्ट, कमल कुमार शामिल रहे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें