Tuesday 1st of September 2026

ब्रेकिंग

बनबसा:सीमा में शहीद स्मारक एवं विशाल तिरंगे का हुआ लोकार्पण, मुख्यमंत्री ने वीरों के सर्वस्व बलिदान को किया नमन

लोहाघाट:मांगों को लेकर भारी बारिश के बावजूद आशा कार्य कृतियो ने 2 घंटे किया कार्य बहिष्कार।

टनकपुर:मुख्यमंत्री ने चम्पावत में किया ‘खेल महाकुम्भ-मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी-2026’ का शुभारम्भ

पिथौरागढ़:मुन्ना बैंड में टनकपुर पिथौरागढ़ एनएच बंद होने से 4 घंटे फंसे रहे सैकड़ो वाहन व यात्री। 4 घंटे बाद खुला एनएच।

अल्मोड़ा: हवालबाग के वडूय्या में भवन में मलवा आने से हादसा महिला सहित दो बच्चे की मौत।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:मांगों को लेकर भारी बारिश के बावजूद आशा कार्य कृतियो ने 2 घंटे किया कार्य बहिष्कार।

Laxman Singh Bisht

Tue, Sep 1, 2026

मांगों को लेकर भारी बारिश के बावजूद आशा कार्य कृतियो ने 2 घंटे किया कार्य बहिष्कार।

सितंबर में हर मंगलवार को करेंगे 2 घंटे कार्य बहिष्कार अक्टूबर से पूर्ण कार्य बहिष्कार की चेतावनी।

मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम भेजा ज्ञापन।

लोहाघाट।प्रदेश की आशा कार्य कृतिया लंबे समय से सरकार से मानदेय व सरकारी कर्मचारी घोषित करने की मांग कर रही है पर सरकार के द्वारा अभी तक उनकी मांगों पर कोई ठोस निर्णय नहीं लिया है। सरकार के रवैए से नाराज आशा कार्यकृतिया अब एक बार फिर से आंदोलन की राह में चल पड़ी हैं। चंपावत आशा कार्यकर्ती संगठन जिला अध्यक्ष सरस्वती पुनेठा के नेतृत्व में आज 1 सितंबर को भारी बारिश के बावजूद लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में आशा कार्य कृतियों ने 2 घंटे का कार्य बहिष्कार किया तथा चिकित्सक डॉक्टर रविंद्र बोहरा के माध्यम से मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया।बताया आशा कार्यकृतिया लंबे समय से 26 हजार रूपए मासिक मानदेय व सरकारी कर्मचारी घोषित करने की मांग सरकार से कर रही है। कई बार आशाओं के द्वारा मांगों को लेकर आंदोलन भी किया जा चुका है पर सरकार के द्वारा उनकी कोई सुध नहीं ली गई है। संगठन जिला अध्यक्ष ने कहा अपनी मांगों को लेकर एक बार फिर चंपावत जिले की आशा कार्यकर्तियां एक सितंबर से सरकार को जगाने के लिए हर मंगलवार को 2 घंटे का कार्य बहिष्कार करेंगी तथा अक्टूबर से पूर्ण कार्य बहिष्कार किया जाएगा। उन्होंने कहा अगर सरकार आशाओं की मांगों पर कोई कार्रवाई नहीं करती है तो आगे को आंदोलन को और भी ज्यादा बड़ा रूप दिया जाएगा। उन्होंने कहा आशा काफी विषम परिस्थितियों में अपना कार्य करती हैं पर उसके बावजूद सरकार के द्वारा उनकी कोई सुध नहीं ली जा रही है। जिलाध्यक्ष ने कहा पर्वतीय क्षेत्र में आशाओं को और भी अधिक कठिनाइयां झेलनी पड़ती हैं कहां असम की प्रमुख मांग मानदेय की है जिसे सरकार जल्द पूरा करें कहा अब आश्वासन नहीं चलेगा। उन्होंने जिले की सभी आशाओं से आंदोलन में अधिक से अधिक संख्या में आकर आंदोलन को सफल बनाने की अपील की है। इस दौरान जिला अध्यक्ष सरस्वती पुनेठा,पदमा प्रथोली, आयशा बानो, चंपा राय, पार्वती देवी, रीता सिंह, हेमा तिवारी, रीना सिंह,कुसमा बोहरा,हेमा जोशी ,चंद्रकला पाटनी ,कौशल्या पांडे, नेहा धोनी, रेखा , पुष्पा देवी , हेमा गिरी आदि आशाएं मौजूद रही।

विज्ञापन

जरूरी खबरें