Wednesday 2nd of September 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:नीट परीक्षा उत्तीर्ण कर दिव्यांशी ने बढ़ाया जिले का मान। पहले प्रयास में सफलता।

लोहाघाट:ठाड़ाढुंगा में वन विभाग ने ततैयो के आतंक से जनता को दिलाई निजात।

लोहाघाट:कोटला में भूस्खलन से मंदिरों व आवासीय भवन को हुआ खतरा।

भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए चंपावत जिले के सभी स्कूलों और आंगनवाड़ी केंद्रों में 2 सितंबर को छुट्टी घोषि

बनबसा:सीमा में शहीद स्मारक एवं विशाल तिरंगे का हुआ लोकार्पण, मुख्यमंत्री ने वीरों के सर्वस्व बलिदान को किया नमन

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:ठाड़ाढुंगा में वन विभाग ने ततैयो के आतंक से जनता को दिलाई निजात।

Laxman Singh Bisht

Tue, Sep 1, 2026

ठाड़ाढुंगा में वन विभाग ने ततैयो के आतंक से जनता को दिलाई निजात।

लोहाघाट नगर के ठाड़ाढुंगा वार्ड में ईश्वर लाल शाह के भवन के पास मुख्य मार्ग में एक पेड़ में ततैया ने अपना छत्ता बनाया हुआ था। आबादी क्षेत्र होने के कारण ततैया स्कूल आने जाने वाले छात्र-छात्राओं , पैदल राहगीरों व आसपास रहने वाले लोगों के लिए बड़ा खतरा बने हुए थे। क्षेत्रीय लोगों के द्वारा वन विभाग लोहाघाट को सूचना दी गई तथा ततैयाओं के आतंक से निजात दिलाने की मांग की गई। सूचना पर रेंजर लोहाघाट रमेश चंद्र जोशी के निर्देश पर आज मंगलवार को बन कर्मियों के द्वारा लोगों के लिए खतरा बन चुके ततैयाओ का निस्तारण किया गया। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।

अभियान में बन दरोगा अजय,बन बीट अधिकारी रोहित मेहता , भीम भट्ट शामिल रहे। समस्या का समाधान होने पर वार्ड सभासद योगेश जोशी , ईश्वरी लाल शाह व क्षेत्र वासियों ने वन विभाग को धन्यवाद दिया।

विज्ञापन

जरूरी खबरें