Monday 29th of June 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:अमरनाथ यात्रा ड्यूटी के दौरान आईटीबीपी जवान मनोज अटवाल शहीद 7 माह के बेटे के सिर से उठा पिता का साया

चंपावत:मुख्यमंत्री ने चंपावत को दी 124 करोड़ की सौगात। एमआरआई मशीन व कॉर्बेट ट्रेल का किया शुभारंभ

बाराकोट:मौलानी में गुलदार का हमला ग्रामीण की बकरी को उतारा मौत के घाट।

ऐतिहासिक होगा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल का लोहाघाट दौरा। 2027 में होगा सत्ता परिवर्तन: विधा0 अधिकारी।

चंपावत:मुख्यमंत्री की विधानसभा चंपावत से कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने सरकार को ललकारा

सूचना

: चंपावत:डीएम ने एनएच के अधिशासी अभियंता को जल्द ऑल वेदर सड़क से मलवा हटाने के दिए कड़े निर्देश सीएम धामी ने जताई थी नाराजगी

Laxman Singh Bisht

Mon, Aug 19, 2024
डीएम ने एनएच के अधिशासी अभियंता को जल्द ऑल वेदर सड़क से मलवा हटाने के दिए कड़े निर्देश कल सीएम धामी ने जताई थी नाराजगी जिलाधिकारी नवनीत पांडे द्वारा अवगत कराया गया की प्रदेश के मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी जी द्वारा 18 अगस्त को अमोड़ी क्षेत्र के भ्रमण के दौरान टनकपुर से अमोड़ी के मध्य राष्ट्रीय राजमार्ग का भ्रमण किया गया तथा इस बात पर गहरी नाराजगी व्यक्ति की गई की 7 एवं 8 जुलाई को क्षेत्र में हुई अतिवृष्टी से राष्ट्रीय राजमार्ग में हुई क्षति को अभी तक दुरुस्त नहीं किया गया है। जबकि अतिवृष्टि को हुए एक माह से अधिक का समय व्यतीत हो चुका है। राष्ट्रीय मार्ग में जहां एक और जगह-जगह पर मलवा एवं बोल्डर पड़े हैं, वहीं कई जगह पर कटाव होने से सुरक्षा दीवारों पर कैविटीज़ (छेद) बन गई हैं। इन कैविटीज के तत्काल उपचार न किए जाने पर जहां एक और आवागमन असुरक्षित हो रहा है वहीं दूसरी ओर अवशेष वर्षा काल में सड़कों के और अधिक क्षतिग्रस्त होने की संभावना है।इस संबंध में जिलाधिकारी द्वारा अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग, लोहाघाट को माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में राष्ट्रिय राजमार्ग के अंतर्गत सभी स्थानों से बोल्डर और मलवा हटाये जाने की कार्रवाई करने तथा जिन-जिन स्थानों पर भू कटाव/सड़क कटाव आदि हो रहा है वहां पर तत्काल उपचारात्मक कार्य प्रारंभ करने हेतु निर्देशित किया गया हैं। साथ ही इस संबंध में जिलाधिकारी द्वारा अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग को साप्ताहिक रूप से (प्रत्येक शनिवार) की गई कार्यवाही से अवगत कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। मालूम हो टनकपुर से लेकर घाट तक एनएच कई जगह टूट चुका है सड़क किनारे मलवा डंप किया गया है स्वाला/धोन/ मरोड़ाखान डेंजर जोन बन चुके हैं जिन  में कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती पर एनएच के अधिकारियों के द्वारा इनके ट्रीटमेंट की ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है जिस पर कल मुख्यमंत्री ने गहरी नाराजगी जताई है अब देखना है मुख्यमंत्री के निर्देशों का एनएच के अधिकारी कितना पालन करते हैं

जरूरी खबरें