Monday 24th of August 2026

ब्रेकिंग

बाराकोट:चामी आषाढी मेले का जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया शुभारंभ। निकली भव्य कलश यात्रा।

चंपावत:रीठा साहिब पुलिस की बड़ी कार्यवाही चोरी की 02 मोटरसाइकिलों सहित 02 गिरफ्तार

लोहाघाट:मांगों को लेकर महाविद्यालय की छत में चढ़े छात्र संघ पदाधिकारी। प्रशासन व पुलिस की टीम मौके पर।

लोहाघाट:महाविद्यालय व छात्रों की समस्या को लेकर भूख हड़ताल पर बैठी एबीवीपी व एनएसयूआई।

हल्द्वानी:वन पंचायत को संवैधानिक दर्जा व मानदेय की मांग वन सरपंचों का विशाल प्रदर्शन।

सूचना

: चंपावत:कोलकाता में महिला डॉक्टर की दुष्कर्म के बाद निर्मम हत्या से चंपावत जिले के चिकित्सको मे उबाल काली पट्टी बाध कर जताया विरोध 

Laxman Singh Bisht

Tue, Aug 13, 2024
कोलकाता में महिला डॉक्टर की दुष्कर्म के बाद निर्मम हत्या से चंपावत जिले के चिकित्सको मे उबाल काली पट्टी बाध कर जताया विरोध कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज की जूनियर महिला डॉक्टर की दुष्कर्म के बाद निर्मम हत्या से चंपावत जिले के चिकित्सकों में भारी आक्रोश है मंगलवार को सीएमओ डॉक्टर देवेश चौहान के नेतृत्व में जिला चिकित्सालय चंपावत ,उप जिला चिकित्सालय लोहाघाट सहित जिले के समस्त अस्पतालों के चिकित्सकों ने गहरा आक्रोश जताते हुए दरिंदे संजय राय को फांसी की सजा देने की मांग करते हुए हाथ में काली पट्टी बांधकर विरोध जताया है सभी चिकित्सकों ने एक स्वर में महिला चिकित्सक को इंसाफ देने व हत्यारे को फांसी की सजा देने की मांग की है वहीं चिकित्सकों ने कहा जब तक महिला डॉक्टर के साथ इंसाफ नहीं होता है वह काली पट्टी बांधकर विरोध जताएंगे इस कांड के बाद देश के डॉक्टरो में भारी आक्रोश है हर जगह विरोध प्रदर्शन हो रहा है हालांकि सरकार ने मामले में सीबीआई जांच के आदेश दे दिए हैं लेकिन चिकित्सकों का गुस्सा थमने का नाम नहीं ले रहा है सभी चिकित्सकों के द्वारा दिन भर काली पट्टी बाध कर कार्य किया गया विरोध जताने में डॉक्टर विराज राठी ,डॉक्टर गौरव जोशी ,डॉक्टर वेंकटेश, डॉक्टर यश मोहन सोनी ,डॉक्टर इंद्रजीत पांडे सहित समस्त चिकित्सक शामिल रहे

विज्ञापन

जरूरी खबरें