Monday 24th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:महाविद्यालय व छात्रों की समस्या को लेकर भूख हड़ताल पर बैठी एबीवीपी व एनएसयूआई।

हल्द्वानी:वन पंचायत को संवैधानिक दर्जा व मानदेय की मांग वन सरपंचों का विशाल प्रदर्शन।

लोहाघाट:पासम के सात सीटर विद्या वाहिनी वाहन में जा रही है 15 से अधिक छात्राएं। अतिरिक्त वाहन की मांग।

लोहाघाट:मां झूमाधुरी मेले को लेकर ग्रामीणों को बैठक। 19 सितंबर को निकलेगी रथ यात्रा।

चंपावत:कृषि कुम्भ’ में चम्पावत के अधिकाधिक किसान करें प्रतिभाग : जिलाधिकारी

सूचना

: चंपावत:पुरानी पेंशन बहाली को लेकर सड़कों में गरजे कर्मचारी/ शिक्षक निकाली आक्रोश रैली 

Laxman Singh Bisht

Thu, Sep 26, 2024
पुरानी पेंशन बहाली को लेकर सड़कों में गरजे कर्मचारी/ शिक्षक निकाली आक्रोश रैली पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर चंपावत जिला मुख्यालय में आज गुरुवार को कर्मचारियों /शिक्षकों ने आक्रोश रैली निकालते हुए सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। आक्रोश रैली में विभिन्न कर्मचारी संगठनों के सैकड़ो शिक्षक व कर्मचारी मौजूद रहे एनपीएस और यूपीएस के विरोध में आयोजित होने वाली शिक्षक कर्मचारियों की पेंशन आक्रोश रैली में जिले के सैंकड़ों कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया। गुरुवार को एनएमओपीएस के जिला अध्यक्ष गोविंद मेहता की अध्यक्षता एवं मंत्री प्रकाश तड़ागी के संचालन में आयोजित विशाल आक्रोश रैली चंपावत रोडवेज स्टेशन से शुरू होकर जीआईसी चौक होते हुए मुख्य बाजार के बाद कलेक्ट्रेट परिसर पहुंची। जहा कलैक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री उत्तराखंड सरकार पुष्कर सिंह धामी को पुरानी पेंशन बहाली हेतु ज्ञापन दिया गया। एनएमओपीएस जिलाध्यक्ष गोविंद मेहता ने कहा जब तक सरकार उनकी मांगे नहीं मानती है कर्मचारियों का आंदोलन जारी रहेगा समस्त कर्मचारियों ने एक सुर में पुरानी पेंशन बहाली की मांग की पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर कर्मचारी बड़े आक्रोश में नजर आए

विज्ञापन

जरूरी खबरें