Wednesday 18th of February 2026

ब्रेकिंग

देर रात दून मेडिकल कॉलेज पहुंचे मुख्यमंत्री, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

नैनीताल:पिटकुल प्रबंधक निदेशक पी. सी. ध्यानी की नियुक्ति रद्द नैनीताल हाईकोर्ट बड़ा फैसला

लोहाघाट:खेलो भारत के तहत खेल कुंभ का शतरंज प्रतियोगिता से शुभारंभ।

उत्तराखंड ने सौर ऊर्जा स्थापना में 01 गीगावाट का ऐतिहासिक आंकड़ा किया पार

बाराकोट:बेहोशी की हालत में मिले गुलदार की उपचार के दौरान मौत।

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:वनाग्नि को लेकर नलिया मे संयुक्त मॉक ड्रिल

Laxman Singh Bisht

Wed, Feb 18, 2026

वनाग्नि को लेकर नालिया मे संयुक्त मॉक ड्रिल । फायर सीजन के दौरान वनाग्नि से निपटने के लिए प्रदेश के विभिन्न स्थानों में आज सभी वन प्रभाग, राष्ट्रीय उद्यान व अभ्यारण्यों में वनाग्नि को लेकर मॉक ड्रिल की गयी । इसमें वन विभाग के अलावा आपदा प्रबन्धन विभाग, राजस्व, पुलिस संचार, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और स्वास्थ्य आदि विभाग भाग लिया । मॉक ड्रिल कार्यक्रम के तहत चम्पावत वन प्रभाग के देवीधुरा रेंज अंतर्गत नलिया क्षेत्र में वनाग्नि नियंत्रण को लेकर मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया । जिसमें 0.70 हेक्टेयर वनक्षेत्र में वनाग्नि पर नियंत्रण कर आग बुझाई गयी ।मॉक ड्रिल के प्रभागीय अधिकारी हिमालय सिह टोलिया व रेंजर राजेश जोशी ने बताया कि राज्य आपदा प्रवंधन के तत्वावधान में मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया । जिसमे चम्पावत वन प्रभाग के देवीधुरा रेंज अंतर्गत नलिया वन क्षेत्र के 0.70 हेक्टेयर क्षेत्रफल में आग का अलर्ट जारी हुआ । जिसमें वन विभाग की टीम के साथ पुलिस, एसडीआरएफ, राजस्व, अग्निशमन , स्वास्थ्य विभाग , पंचायतों के सरपंच , स्थानीय लोगो द्वारा आग पर नियंत्रण कर लिया गया । साथ ही वनाग्नि की तैयारियों को परखा गया । कहां संयुक्त प्रयासों से ही बनाग्नि पर नियंत्रण किया जा सकता है जिसमें ग्रामीणों की भूमिका अहम हो जाती है।मॉक ड्रिल मे रेंजर बृज मोहन टम्टा, नारायण दत्त पांडे एवं उप वन क्षेत्राधिकारी चतुर सिंह।वन दारोगा: पवन सिंह माहरा, कृष्ण कुमार, जितेंद्र सिंह और अर्जुन सिंह।वन आरक्षी: रोहित मेहता, कुमारी दीपा, हिमांशु उप्रेती और पंकज फर्त्याल शामिल रहे। फायर स्टेशन लोहाघाट के एल एफ एम बालमुकुंद राणा व फायर कर्मी मौजूद रहे।

जरूरी खबरें