Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

नैनीताल: बिना अनुमति डीएम की कॉल रिकॉर्डिंग कर सार्वजनिक करने पर पोर्टल संपादक को जारी किया कारण बताओ नोटिस

देहरादून:कैबिनेट द्वारा लिये गये अहम निर्णय

चंपावत:शहीद सैनिकों की स्मृति में पैतृक गांवों में स्थापित होंगी मूर्तियां

बाराकोट:चामी आषाढी मेले में रंगारंग कार्यक्रमों की मची धूम। विभिन्न प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।

लोहाघाट पाटन में सजी सुरों की महफिल, कुमाऊंनी गीतों से गूंज उठी सांस्कृतिक संध्या

सूचना

: चंपावत पालिकाध्यक्ष प्रेमा पांडेय की अनूठी पहल/नगर सेवक-जनता के द्वार" कार्यक्रम शुरू/वार्डों में जाकर जन चौपाल लगाकर सुन रही जनता की समस्याएं /नगर के जूप वार्ड से हुई अभियान की शुरुआत/पालिकाध्यक्ष की पहल का लोगों ने किया स्वागत

Laxman Singh Bisht

Mon, Feb 17, 2025
पालिकाध्यक्ष प्रेमा पांडेय की अनूठी पहल नगर सेवक-जनता के द्वार" कार्यक्रम शुरू चम्पावत की पहली महिला पालिकाध्यक्ष प्रेमा पांडेय ने नगर पालिका क्षेत्र में अनूठी पहल शुरू की है। "नगर सेवक, जनता के द्वार" कार्यक्रम के तहत वह वार्डों में जाकर लोगों की समस्याओं को सुनने के साथ ही उनके सुझाव भी ले रही हैं। पालिका के जूप वार्ड से पालिकाध्यक्ष प्रेमा पांडेय ने वार्ड वार बैठक कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होंने वहां लीसा फैक्ट्री, जूप तोक में लोगों की समस्याओं को सुना। वार्ड की सभासद गीता अधिकारी ने जनता के माध्यम से लोगों की समस्याओं को पालिकाध्यक्ष के समक्ष रखा। इस दौरान मंदिरों का सौंदर्यीकरण, संपर्क मार्गों का निर्माण व सुधारीकरण, नाली निर्माण, आवागमन, पथ-प्रकाश आदि की समस्याएं उठी। पालिकाध्यक्ष प्रेमा पांडेय ने कहा कि वह नगर सेवक हैं और चम्पावत नगर के प्रत्येक वार्ड को स्वच्छ और सुंदर रखने की जिम्मेदारी हम सभी की है। वार्डों में लोगों से मिलकर वह प्रमुख समस्याओं को सुन रही हैं और सामंजस्य स्थापित करते हुए समस्याओं का समाधान किया जाएगा। इस दौरान उनके साथ कलावती सक्टा, पुष्पा ओझा, राकेश अधिकारी आदि लोग मौजूद रहे।नगर सेवक, जनता के द्वार कार्यक्रम की पहल का लोगों ने स्वागत किया है। लोगों का कहना है कि नवनिर्वाचित पालिकाध्यक्ष प्रेमा पांडेय को पूर्व में जिला पंचायत अध्यक्ष पद का अनुभव है। पालिका बनने के बाद पहली बार ऐसा देखने को मिल रहा है किसी पालिकाध्यक्ष ने वार्ड में स्वयं जाकर बैठककर समस्याएं सुनी हों। सर्वसम्मति से वार्ड की मुख्य समस्याएं नोट होंगी तो निश्चित रूप से उनका समाधान संभव है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें