रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:किशोरों को वाहन चलाने की अनुमति न दें अभिभावक :एआरटीओ
Laxman Singh Bisht
किशोरों को वाहन चलाने की अनुमति न दें अभिभावक :एआरटीओ

सर्वोच्च न्यायालय के दिशा-निर्देशों तथा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा सड़क सुरक्षा के संबंध में दिए गए निर्देशों के क्रम में जनपद चम्पावत में जिलाधिकारी मनीष कुमार के मार्गदर्शन में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) मनोज बगोरिया ने जनपदवासियों, विशेषकर अभिभावकों, विद्यालयों एवं वाहन स्वामियों से 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों को किसी भी परिस्थिति में वाहन न चलाने देने की अपील की है।उन्होंने कहा कि किशोर द्वारा वाहन चलाना कानूनन दण्डनीय अपराध होने के साथ-साथ उसके स्वयं के जीवन एवं अन्य सड़क उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा के लिए भी गंभीर खतरा है। मोटर वाहन अधिनियम, 1988 की धारा 199A के अंतर्गत यदि कोई किशोर वाहन चलाते हुए पाया जाता है तो वाहन स्वामी अथवा अभिभावक को उत्तरदायी मानते हुए ₹25,000 तक का जुर्माना, तीन वर्ष तक के कारावास का प्रावधान, वाहन का पंजीकरण 12 माह तक निलंबित किए जाने सहित अन्य वैधानिक कार्रवाई की जा सकती है। साथ ही किशोर के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही करते हुए उसे 25 वर्ष की आयु तक ड्राइविंग लाइसेंस प्राप्त करने से भी वंचित किया जा सकता है।एआरटीओ (प्रवर्तन )ने अभिभावकों से आग्रह किया कि वे अपने बच्चों को दोपहिया अथवा चारपहिया वाहन की चाबी उपलब्ध न कराएं तथा उन्हें सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक बनाएं। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा की शुरुआत परिवार से होती है और प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है कि वह यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करे।उन्होंने बताया कि परिवहन विभाग द्वारा जनपद में किशोर वाहन संचालन के विरुद्ध नियमित प्रवर्तन अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित वाहन स्वामी एवं अभिभावकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।परिवहन विभाग ने सभी नागरिकों से अपील की है कि सड़क सुरक्षा के इस अभियान में सहयोग करते हुए नाबालिग बच्चों को वाहन चलाने से रोकें और सुरक्षित यातायात व्यवस्था के निर्माण में अपनी जिम्मेदारी निभाएं।
विज्ञापन
लोहाघाट :बड़ौली सुद्रका में जंगल के बीच रातों-रात काट दी गई सड़क पेड़ों को बड़ा नुकसान
चंपावत:जिलाधिकारी ने पशुपालकों के साथ की सकारात्मक वार्ता।भुगतान में देरी के कारणों की होगी जांच रोस्टर बनाकर नियमित होगा डेयरी का निरीक्षण
बाराकोट: रेगडु में दुर्गा अष्टमी के व्रत पर महिलाओं द्वारा निकाली गई कलश यात्रा ।
बाराकोट:जीआईसी बापरू में खेल महाकुंभ प्रतियोगिता का हुआ समापन
लोहाघाट:बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर उदिता पाटनी को झूमाधुरी नंदाष्टमी महोत्सव में किया गया सम्मानित।
चंपावत:उत्तराखंड की लोक संस्कृति की पहचान है चंपावत का मां नंदा सुनंदा महोत्सव भव्य झांकी व कलश यात्रा के साथ महोत्सव का हुआ श्रीणेश
चंपावत:पीएम मोदी के जन्मदिन पर चंपावत जिले मे गांव से लेकर शहर तक जले ‘आशीर्वाद के दिये’
बाराकोट:21 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा, बाराकोट का प्रसिद्ध लड़ीधूरा महोत्सव
लोहाघाट में बच्चों में वायरल फीवर का प्रकोप छुट्टी के दिन भी उपचार में जुटे रहे बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर ज्ञान प्रकाश।
लोहाघाट:न्याय पंचायत डुमडाई में खेल महाकुंभ 2026 का हुआ समापन