Thursday 19th of March 2026

ब्रेकिंग

उत्तराखंड: बदलेगा मौसम का मिजाज तूफान व बारिश की संभावना

लोहाघाट: प्रथम नवरात्र पर मंदिरो में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब। भक्तों ने पवित्र नदियों में किया स्नान

लोहाघाट:संडेऑन साइकिल रैली का रविवार को छमनिया स्टेडियम में होगा आयोजन

ऋषिकेश:सतपाल महाराज की बिगड़ी तबीयत एम्स में भर्ती सीएम धामी ने जाना हाल

हरिद्वार:नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के चार दरिंदों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

: चंपावत:विदेश में नौकरी दिलाने का झांसा देकर युवाओं को म्यांमार में बेचने वाले गिरोह का पुलिस ने किया पर्दाफाश एसपी अजय ने किया खुलासा चंपावत पुलिस की शानदार कामयाबी

Laxman Singh Bisht

Mon, Sep 16, 2024
विदेश में नौकरी दिलाने का झांसा देकर युवाओं को म्यांमार में बेचने वाले गिरोह का पुलिस ने किया पर्दाफाश एसपी अजय ने किया खुलासा चंपावत पुलिस की शानदार कामयाबी विदेश में नौकरी दिलाने का झासा देकर बनबसा क्षेत्र के तीन युवको को स्कैमिंग का कार्य कराये जाने हेतु गैर राष्ट्र म्यामार को बेचने वाले अभियुक्त को चंपावत पुलिस ने गुजरात से किया गिरफ्तार बनबसा क्षेत्र के बन्धक तीन युवको को भारतीय दूतावास के माध्यम से सकुशल वापस लाया गया भारत ,10 जुलाई 2024 को बनबसा निवासी राजेन्द्र सिह सौन पुत्र राम सिह द्वारा बनबसा पुलिस को लिखित तहरीर देते हुए बताया गया उनका बेटा ललित सोन अपने दोस्तो विकास, कमलेश व तीन खटीमा के युवकों के साथ घर से रोजगार की तलाश में दिल्ली के लिए निकला था जहां से यह लोग बैंकाक निकल गये । जिनसे अब कोई सम्पर्क नहीं हो पा रहा है और न ही इनका सब का कुछ पता चल पा रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए बनबसा पुलिस ने धारा 365 भादवि पंजीकृत किया ।वहीं एसपी चंपावत अजय गणपति द्वारा मामले का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए गुमशुदा युवकों की बरामदगी हेतु भारत देश के साथ साथ गैर राष्ट्र् बैकाक,म्यामार से सम्बन्धित होने के कारण मामले की गम्भीरता के दृष्टिगत गुमशुदा युवकों की सकुशल बरामदगी व घर वापसी के लिये भारतीय दूतावास से पत्राचार किया ।पुलिस को विवेचना एवम वादी एवं पीड़ितों के बयानो के आधार पर यह तथ्य प्रकाश में आया कि राहुल उपाध्याय ने अपने दोस्त गुजरात निवासी जय जोशी जिसका वास्तविक नाम जयदीप रामजी टोकड़िया के साथ मिलकर उत्तराखण्ड राज्य के सात युवाओं व अन्य राज्यों के बेरोजगार युवकों को अपनी बातों में बहला फुसलाकर विदेश में अच्छी नौकरी दिलाने का झांसा देकर उन्हें भारत से गैर राष्ट्र बैकाक बुलाकर विदेशी कम्पनियों को 10,000/-थाई भाट व्यक्ति के हिसाब से बेच दिया जहां विदेशी कम्पनियों द्वारा उन्हें म्यामार में गोपनीय स्थान पर ले जाकर उनसे स्कैमिंग का काम कराने के लिए बंधक बनाया गया तथा काम न करने पर उन युवकों के साथ मारपीट व दुर्व्यवहार कर जबरदस्ती काम कराना एवं बन्धक बनाये गये युवकों को वापस भारत देश भेजने के लिए उनसे भारी भरकम धनराशि की मांग कर वसूल की गयी। एसपी अजय गणपति ने मामले का खुलासा करते हुए बतायाअभियुक्त जय जोशी जिसका वास्तविक नाम जयदीप रामजी टोकड़िया है जो के गुजरात राज्य के गांव टुकड़ा पोरबन्दर(गुजरात) में होना प्रकाश में आने पर थानाध्यक्ष बनबसा के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त जय जोशी जिसका वास्तविक नाम जयदीप रामजी टोकड़िया को दिनांक 13.09.2024 को गिरफ्तार किया गया तथा अग्रिम विवेचना धारा 323/344/346/347/367/374/386/419/420/120 बी भादवि के अन्तर्गत की जायेगी।एसपी ने बताया अभियुक्त द्वारा पूछताछ के दौरान स्वीकार किया गया कि उसने अपने दोस्त राहुल उपाध्याय के साथ मिलकर बनबसा क्षेत्र के 03 तथा खटीमा क्षेत्र के 03 युवकों को अपनी बातों में बहला फुसलाकर बैकाक बुलाया था जहां से उन्हे विदेशी कम्पनियों के हाथों 10000/- थाई भाट प्रति व्यक्ति के हिसाब से बेच दिया था। उक्त मुकदमे से सम्बन्धित अभियुक्त राहुल उपाध्याय दुबई भाग गया है जिसके विरूद्ध गिरफ्तारी हेतु आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त जयदीप रामजी टुकड़िया उर्फ जय जोशी पुत्र राजजी निवासी मकान मालिक दाया लाल रामजी ग्राम टुकड़ा थाना नवी बन्दर जिला पोरबन्दर (गुजरात) का रहने वाला है अभियुक्त का पहले से ही आपराधिक इतिहास रहा है आरोपी के खिलाफ विभिन्न थानो व राज्य में मुकदमे दर्ज हैं 1 –मु0 FIR NO -198/24 धारा - 323/344/346/347/367/374/386/419/420/120 (बी) भादवि कोतवाली खटीमा उ0सि0नगर। 2 – मु0 FIR NO -124/24धारा - 323/344/346/347/367/374/386/419/420/120 (बी) भादवि थाना रायवाला देहरादून। 3 - मु0 FIR NO -02/2016 धारा – 4/5 जुआ अधिनियम थाना कमलाबाग जिला पोरबन्दर गुजरात मे दर्ज है फरार आरोपी राहूल उपाध्याय पुत्र सतीश उपाध्याय निवासी आवास विकास कलौनी कोतवाली खटीमा जिला उ0सि0नगर का रहने वाला है। भारतीय दूतावास के सहयोग से उक्त सभी गुमशुदाओ को चंपावत पुलिस ने सकुशल उनके घर पहुचा दिया है। वही अपने बच्चों को सुरक्षित घर वापस पाकर परिजनों ने चंपावत पुलिस की सराहना करते हुए उन्हे धन्यवाद दिया है एसपी चंपावत अजय गणपति ने लोगो से विदेश जाने से पहले विदेश भेजने वाली कंपनियों के बारे में भारतीय दूतावास से जानकारी प्राप्त करने की अपील की है उन्होंने कहा ऑनलाइन कई अपराधी विदेश भेजने के नाम पर सक्रिय है पुलिस टीम मे एसओ लक्ष्मण सिंह जगवाण, एसआई मनीष खत्री(प्रभारी SOG),हे0का0 जगवीर सिह,कानि0 मदन सिह,का0 चा0 अनिल कुमार,हे0का0 गणेश सिह (SOG),कानि० गिरीश भट्ट (SOG) शामिल रहे

जरूरी खबरें