Monday 24th of August 2026

ब्रेकिंग

बाराकोट:चामी आषाढी मेले का जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया शुभारंभ। निकली भव्य कलश यात्रा।

चंपावत:रीठा साहिब पुलिस की बड़ी कार्यवाही चोरी की 02 मोटरसाइकिलों सहित 02 गिरफ्तार

लोहाघाट:मांगों को लेकर महाविद्यालय की छत में चढ़े छात्र संघ पदाधिकारी। प्रशासन व पुलिस की टीम मौके पर।

लोहाघाट:महाविद्यालय व छात्रों की समस्या को लेकर भूख हड़ताल पर बैठी एबीवीपी व एनएसयूआई।

हल्द्वानी:वन पंचायत को संवैधानिक दर्जा व मानदेय की मांग वन सरपंचों का विशाल प्रदर्शन।

सूचना

: चम्पावत पुलिस ने गुमशुदा नाबालिग बालिका को 08 घंटे में सकुशल किया बरामद

Laxman Singh Bisht

Thu, Oct 17, 2024
चम्पावत पुलिस ने गुमशुदा नाबालिक बालिका को 08 घंटे में सकुशल किया बरामद एसपी चंपावत अजय गणपति के द्वारा जनपद चंपावत से गुमशदाओं को शीघ्र बरामद किए जाने हेतु सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है ।एसपी के निर्देश पर16 अक्टूबर को चंपावत के चल्थी क्षेत्र से नाबालिग बालिका के परिजनों द्वारा चौकी चल्थी आकर सूचना दी कि उनकी नाबालिग पुत्री जो आज प्रातः बिना बताए घर से कहीं चले गई हैं और अभी तक लौट कर घर नहीं आई। सूचना पर पुलिस ने तत्काल कार्यवाही करते हुए सर्विलांस की मदद लेकर सुरागरसी पतारसी कर गुमशुदा बालिका की तलाश की गई पुलिस टीम द्वारा तमाम सीसीटीवी कैमरे चेक कर गुमशुदा बालिका को रुद्रपुर से 08 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया तत्काल कार्रवाई किए जाने पर परिजनों द्वारा चम्पावत पुलिस की भूरी भूरी प्रशंसा की गई। पुलिस टीम मे चल्थी चौकी प्रभारी उप निरीक्षक निर्मल सिंह लटवाल,हेड कांस्टेबल विकार अहमद , हेड कांस्टेबल भुवन लाल आदि शामिल रहे

विज्ञापन

जरूरी खबरें