Sunday 9th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:सड़क कनेक्टिविटी क्षेत्र में तेजी से हो रहा कार्य। गांवो को तेजी से जोड़ा जा रहा है सड़क मार्ग से: अजय टम्टा

हल्द्वानी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, खड़गे का चुनावी शंखनाद। भाजपा पर साधा निशाना

लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग की तत्काल कार्रवाई डिग्री कॉलेज सड़क खुली।

दून:मुख्यमंत्री ने तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से मातृशक्ति को किया सम्मानित

लोहाघाट:भारी भूस्खलन से लोहाघाट डिग्री कॉलेज मार्ग बंद कई गांवो का कटा संपर्क।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चम्पावत पुलिस की साइबर अपराधियों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई

Laxman Singh Bisht

Wed, Nov 26, 2025

चम्पावत पुलिस की अपराधियों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई

जनपद चम्पावत पुलिस द्वारा विभिन्न थानों में पंजीकृत साइबर एवं वित्तीय धोखाधड़ी से संबंधित मामलों में त्वरित एवं प्रभावी तदर्थ कानूनी कार्रवाई करते हुए निम्नलिखित कार्यवाही की गई ।थाना पाटी में पंजीकृत धारा 318(4) BNS बनाम अज्ञात के दौरान प्रकाश में आए अभियुक्त अमान सलाउद्दीन शेख पुत्र सलाउद्दीन शेख, निवासी—संगमनेर, थाना संगमनेर, जिला अहिल्यानगर (महाराष्ट्र)को विधि अनुरूप धारा 35(3) BNSS का नोटिस तामील कराया गया।इसके अलावा थाना लोहाघाट में पंजीकृत धारा 318(4) BNS बनाम अज्ञात में नामजद अभियुक्त जगन्नाथ शंकर धुलगुड़े पुत्र शंकर धुलगुंडे, निवासी—लौटेवाली रोड, बंद बस्ती अचकदानी, थाना सांगोला, जिला सोलापुर (महाराष्ट्र) को धारा 35(3) BNSS का नोटिस विधिवत तामील कराया गया।

तथा थाना चम्पावत में पंजीकृत धारा 318(4) BNS बनाम अज्ञात में सामने आए अभियुक्त प्रवीण महेंद्र गावांडे पुत्र महेंद्र गावांडे, निवासी—गोकुलसारा, थाना मंगरूल दस्तगीर, जिला अमरावती (महाराष्ट्र) को भी धारा 35(3) BNSS के अंतर्गत नोटिस तामील किया गया।वित्तीय धोखाधड़ी प्रकरण – थाना पाटी मे

वादी सतीश चन्द्र पुत्र बचीराम निवासी बड़ेत, थाना पाटी द्वारा शिकायत दर्ज की गई थी कि उनके द्वारा अनजाने में ₹88,000/- किसी अज्ञात व्यक्ति के खाते में जमा कर दिए गए, जो राशि लौटाने से इंकार कर रहा था।थाना पाटी पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए—बैंक विवरण प्राप्त किए गए संबंधित खाताधारक राहुल सिद्धार्थ वागमारे पुत्र सिद्धार्थ वागमारे, निवासी—सस्ताबाद, थाना हिंगनघाट, जिला वर्धा (महाराष्ट्र) को स्थानीय थाना हिंगनघाट में बुलाया गया। पुलिस की प्रभावी पैरवी से वादी की संपूर्ण राशि ₹88,000/- वापस करवायी गई

पुलिस टीम मे एसआई दिलबर सिंह

कानि. वसंत पाण्डेय

SOG ,हे.कानि. ललित कुमार शामिल रहे।

जरूरी खबरें