Monday 23rd of February 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:कलश कला संगीत समिति द्वारा खड़ी होली का भव्य आयोजन 24 फरवरी को सीएम धामी करेंगे वर्चुअल शुभारंभ

चंपावत:शिवराज सिंह बोहरा बने यूकेडी जिला उपाध्यक्ष पार्टी को मिली मजबूती

टनकपुर:बिना सत्यापन के रखे थे किराएदार पुलिस ने काटे 5/5 हजार के चालान

चम्पावत सेवानिवृत्त कंपनी कमांडर त्रिलोक सिंह बोरा का निधन चंपावत जिला बनाओ आंदोलन में निभाई थी सक्रिय भूमिका

दून:निदेशक मारपीट मामले में चार आरोपियों को अदालत से मिली जमानत। कर्मचारियों में आक्रोश

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चम्पावत सेवानिवृत्त कंपनी कमांडर त्रिलोक सिंह बोरा का निधन चंपावत जिला बनाओ आंदोलन में निभाई थी सक्रिय भूमिका

Laxman Singh Bisht

Mon, Feb 23, 2026

चम्पावत सेवानिवृत्त कंपनी कमांडर त्रिलोक सिंह बोरा का निधन चंपावत जिला बना आंदोलन में निभाई थी सक्रिय भूमिका

चंपावत निवासी आरपीएफ के सेवानिवृत्त कंपनी कमांडर त्रिलोक सिंह बोरा का 96 वर्ष की आयु में लाल कुआं में निधन हो गया है। उनके निधन की खबर से चंपावत क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। भेसज संघ चंपावत के संस्थापक अध्यक्ष हरगोविंद सिंह बोहरा ने जानकारी देते हुए बताया स्वर्गीय त्रिलोक सिंह बोरा के पुत्र श्याम सिंह बोरा वर्तमान में लालकुआं रेलवे स्टेशन में रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स में तैनात हैं। स्व. बोरा का उपचार हल्द्वानी के एक निजी चिकित्सालय में चल रहा था, जहां सोमवार को उन्होंने अंतिम सांस ली।

स्व. बोरा ने अपने सेवाकाल में रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स में उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में इंस्पेक्टर पद पर सेवाएं दीं और कंपनी कमांडर के रूप में भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। वर्ष 1996 में सेवानिवृत्त होने के बाद उन्होंने सामाजिक और राजनीतिक जीवन में सक्रिय भूमिका निभाई।वह उत्तराखंड क्रांति दल से जुड़े और चम्पावत को जिला आंदोलन में अग्रणी भूमिका निभाई। चम्पावत संघर्ष समिति के सक्रिय सदस्य के रूप में उन्होंने अमूल्य योगदान दिया। बताया उन्होंने संकल्प लिया था कि जब तक चम्पावत जिला नहीं बनेगा, तब तक वह दाढ़ी और बाल नहीं कटवाएंगे। जिला बनने के बाद ही उन्होंने अपना संकल्प पूर्ण किया।स्व. त्रिलोक सिंह बोरा चम्पावत क्षेत्र में एक समर्पित समाजसेवी के रूप में भी पहचाने जाते थे। जीवन के अंतिम पड़ाव में भी स्वास्थ्य समस्याओं के बावजूद वह समाज सेवा में सक्रिय रहे।

मूल रूप से जीआईसी रोड, चम्पावत के निवासी स्व. बोरा इन दिनों लालकुआं में अपने पुत्र के सरकारी आवास पर रह रहे थे। अपने पीछे वह भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके निधन से क्षेत्र में गहरा शोक व्याप्त है और विभिन्न सामाजिक व राजनीतिक संगठनों द्वारा उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की जा रही है। हरगोविंद बोहरा ने बताया उनका अंतिम संस्कार कल चंपावत के डिप्तेश्वर घाट में किया जाएगा ।

जरूरी खबरें