Sunday 26th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:27वें देवीधार महोत्सव का लोहाघाट विधायक ने किया शुभारंभ। 29 जुलाई को विशाल मेंले का आयोजन

लोहाघाट: पुरानी पेंशन बहाली की मांग शिक्षक व कर्मचारियों की प्रकाश रैली कैंडल मार्च के माध्यम से सरकार को जगाने का प्

लोहाघाट:जनप्रतिनिधियों के निवेदन पर खेतीखान में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के सम्मान के लिए चल रहा धरना समाप्त।

नीट पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बाद शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा।

लोहाघाट मास्टर प्लान 2041 को लेकर लोगों ने दर्ज कराई आपत्ति जताया विरोध।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:सीएम हेल्पलाइन में शिकायत के बाद भी नहीं हुआ समाधान।शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारी से जुड़ा मामला

Laxman Singh Bisht

Sun, Dec 21, 2025

सीएम हेल्पलाइन में शिकायत के बाद भी नहीं हुआ समाधान।शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारी से जुड़ा मामला

सीएम हेल्पलाइन जैसी योजनाओं को पलीता लगा रहे हैं चंपावत जिले के उच्चाधिकारी

चंपावत। जनपद में जिलाधिकारी मनीष कुमार जहां जनता के हर दुख दर्द को दूर करने के लिए तैयार हैं वहीं दूसरी तरफ चंपावत शिक्षा विभाग में खंड शिक्षा अधिकारी के उच्च पदों पर बैठे उच्च अधिकारी सीएम हेल्पलाइन जैसी महत्पूर्ण योजनाओं को दरकिनार करके अपना काम सीधा करने में लगे हुए हैं। इन अधिकारियों को किसी प्रकार की कोई प्रवाह नहीं है। चंपावत जिले से विधायक के बाद प्रदेश का नेतृत्व कर रहे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जहां चंपावत जिले को मॉडल जिले के रूप में विकसित करने की परिकल्पना को लेकर कार्य कर रहे हैं वहीं दूसरी तरफ खंड शिक्षा अधिकारी जैसे महत्वपूर्व पद चंपावत में लंबे से तैनात एक अधिकारी सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का समाधान तक नहीं कर पा रहे हैं।मामला वर्ष 2023 का है जब किसी मीडिया संस्थान ने तत्कालीन मुख्य शिक्षा अधिकारी/खंड शिक्षा अधिकारी का एक तीन हजार रुपए का विज्ञापन प्रकाशित किया था। लंबे समय तक भुगतान नहीं होने पर इसकी शिकायत सीएम हेल्पलाइन पर दर्ज की गई। सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज हुए भी लंबा समय बीतने के बाद समाधान नहीं हुआ है। अगर मीडिया संस्थान से जुड़े मामलों को ही अधिकारी इस तरह दरकिनार करने लगे तो आम जनता क्या होगा। अगर एक दो दिन में इसका समाधान नहीं होता है तो इस मामले को लेकर पीड़ित व्यक्ति डीएम मनीष कुमार के जनता दरबार में अपनी फरयाद लेकर जाएगा।

जरूरी खबरें