Monday 24th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:महाविद्यालय व छात्रों की समस्या को लेकर भूख हड़ताल पर बैठी एबीवीपी व एनएसयूआई।

हल्द्वानी:वन पंचायत को संवैधानिक दर्जा व मानदेय की मांग वन सरपंचों का विशाल प्रदर्शन।

लोहाघाट:पासम के सात सीटर विद्या वाहिनी वाहन में जा रही है 15 से अधिक छात्राएं। अतिरिक्त वाहन की मांग।

लोहाघाट:मां झूमाधुरी मेले को लेकर ग्रामीणों को बैठक। 19 सितंबर को निकलेगी रथ यात्रा।

चंपावत:कृषि कुम्भ’ में चम्पावत के अधिकाधिक किसान करें प्रतिभाग : जिलाधिकारी

सूचना

: चंपावत:तीन दिन के लिए टनकपुर पिथौरागढ़ ऑल वेदर सड़क बड़े वाहनों के लिए बंद प्रशासन के लिए सर दर्द बना स्वाला 

Laxman Singh Bisht

Sun, Sep 22, 2024
तीन दिन के लिए टनकपुर पिथौरागढ़ ऑल वेदर सड़क बड़े वाहनों के लिए बंद प्रशासन के लिए सर दर्द बना स्वाला टनकपुर पिथौरागढ़ ऑल वेदर सड़क को यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए भारी वाहनों के लिए रविवार से अगले तीन दिनों तक के लिए बंद कर दिया गया है तथा हल्के वाहन सुबह 6:00 से दोपहर 2:00 तक प्रतिबंधित रहेंगे इस बात के आदेश एडीएम चंपावत हेमंत कुमार वर्मा ने जारी कर दिए हैं एनएच के अधिशासी अभियंता ने जानकारी देते हुए बताया जिले के स्वाला में एनएच में अत्यधिक कीचड़ होने से सड़क धस रही है तथा पहाड़ी से पत्थर गिर रहे हैं जिस कारण एनएच में खतरा बना हुआ है उन्होंने बताया यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए मशीनों द्वारा स्वाला के डेंजर जोन में मलवा हटाए जाने का कार्य किया जा रहा है उन्होंने बताया इसके अलावा शाम 6 बजे से लेकर सुबह 6:00 बजे तक एनएच सभी वाहनों के लिए अगले आदेश तक प्रतिबंधित रहेगा आदेशों का उल्लंघन करने पर संबंधित के खिलाफ आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 की सुसंगत धारा में कार्यवाही की जाएगी वहीं एनएच बंद होने से एनएच में बड़े वाहनों की लंबी-लंबी कतारे लग गई है स्वाला अब प्रशासन के लिए सर दर्द यात्रियों के लिए जानलेवा बन चुका है अब लोग वैकल्पिक मार्ग की मांग कर रहे हैं ताकि यातायात सुचारू रह सके एनएच लगातार बंद रहने से लोगों के लिए परेशानी का सबब बन चुका है

विज्ञापन

जरूरी खबरें