Saturday 1st of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:आईटीबीपी 36वीं वाहिनी में स्थापित हुई औषधि वाटिका, हिमवीरों ने किया औषधीय पौधों का रोपण।

उत्तराखंड :पुलिस का एक और सिपाही हुआ 'बागी' सस्पेंड कांस्टेबल शेर सिंह के पक्ष में दिया बयान ।

लोहाघाट:जय मां झुमाधुरी फुटबॉल प्रतियोगिता में चांदमारी एफसी व कलीगांव अगले चक्र में।

चंपावत:चुनावी शोर में कहीं फिर न दब जाए राज्य आंदोलनकारियों की आवाज़: भूपेंद्र देव (ताऊ)

चंपावत:सीएम घोषणा को मिली प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति कारी मोटर मार्ग मे होगा डामरीकरण

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:मुख्यमंत्री राहत कोष से तारा दत्त जोशी को मिली आर्थिक सहायता

Laxman Singh Bisht

Wed, Apr 22, 2026

मुख्यमंत्री राहत कोष से तारा दत्त जोशी को मिली आर्थिक सहायता

चम्पावत जनपद के ग्राम ढकना बडोला निवासी तारा दत्त जोशी को मुख्यमंत्री राहत कोष से 50 की आर्थिक सहायता प्रदान की गई है। यह सहयोग उनके लंबे समय से चल रहे गंभीर बीमारी के उपचार में राहत देने के उद्देश्य से प्रदान किया गया है।बताया गया है कि श्री तारा दत्त जोशी पिछले लगभग कई वर्षों से गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं। निरंतर उपचार के चलते उन पर आर्थिक बोझ बढ़ता गया, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति अत्यंत कमजोर हो गई।हाल ही में उन्होंने अपनी समस्या को लेकर जिलाधिकारी मनीष कुमार को प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया था। जिलाधिकारी ने मामले का संवेदनशीलता के साथ संज्ञान लेते हुए आवश्यक कार्रवाई करते हुए मुख्यमंत्री राहत कोष से 50 हजार की सहायता राशि स्वीकृत कराई।

इस आर्थिक सहायता से श्री तारा दत्त जोशी एवं उनके परिवार को राहत मिली है। उनकी पत्नी ने मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

जरूरी खबरें