Sunday 26th of April 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:लोहावती नदी में चला विशेष स्वच्छता अभियान।

चंपावत:पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर गरजे शिक्षक व कर्मचारी निकाली पेंशन आक्रोश रैली

लोहाघाट:नारी शक्ति बंदन बिल का विरोध कर कांग्रेस व विपक्षी दलों ने की लोकतंत्र की हत्या :मथुरा दत्त जोशी

बाराकोट:जंगल की आग पर फायर ब्रिगेड लोहाघाट ने पाया काबू गांव को बचाया सुरक्षित

बाराकोट:सीडीओ ने बोतड़ी क्षेत्र का किया दौरा। सीएम घोषणा के रामेश्वर घाट के विकास कार्यों का किया निरीक्षण

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर गरजे शिक्षक व कर्मचारी निकाली पेंशन आक्रोश रैली

Laxman Singh Bisht

Sun, Apr 26, 2026

Jiपुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर गरजे शिक्षक व कर्मचारी निकाली पेंशन आक्रोश रैली।

मांग पूरी न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी।

आक्रोश रैली में सैकड़ो शिक्षक व कर्मचारी हुए शामिल। सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी।

पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर आज रविवार 26 अप्रैल को राष्ट्रीय आंदोलन एनएमओपीएस के बैनर तले जनपद चम्पावत के जिला मुख्यालय स्थित गौरलचौड़ मैदान में एक विशाल सभा एवं पेंशन आक्रोश रैली का आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम का नेतृत्व एनएमओपीएस के जिला अध्यक्ष गोविंद मेहता तथा संचालन मंत्री प्रकाश तड़ागी के द्वारा किया गया। सभा में जनपद के विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी एवं सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और सभी ने अपनी “बुढ़ापे की लाठी” पुरानी पेंशन की बहाली के लिए बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई।

सभा में उपस्थित सभी वक्ताओं ने सरकार से पुरजोर मांग की कि समस्त शिक्षक एवं कर्मचारियों के लिए शीघ्र पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल की जाए। साथ ही यह भी स्पष्ट रूप से कहा गया कि कर्मचारियों को एनपीएस एवं यूपीएस जैसे विकल्पों के भ्रम में न रखकर उनके भविष्य की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।कार्यक्रम के दौरान सरकार को चेतावनी देते हुए कहा गया कि यदि शीघ्र पुरानी पेंशन बहाल नहीं की जाती है, तो सभी शिक्षक एवं कर्मचारी व्यापक आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

सभा के उपरांत गौरलचौड़ मैदान से पेंशन आक्रोश मार्च प्रारंभ हुआ जिसमें सैकड़ो शिक्षक व कर्मचारी शामिल हुए, पेंशन आक्रोश रैली स्टेशन बाजार, जीआईसी चौक होते हुए रोडवेज स्टेशन पहुंची इस दौरान सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की गई। तथा उप जिलाधिकारी, चम्पावत के माध्यम से उत्तराखंड शासन को ज्ञापन प्रेषित किया गया।आक्रोश रैली में कुमाऊं मंडल एनएमओपीएस के अध्यक्ष राजू महरा, उपाध्यक्ष कैलाश फर्तियाल, नरेंद्र नाथ गोस्वामी, अल्मोड़ा के जिला अध्यक्ष गणेश भंडारी,

प्रांतीय कोर कमेटी सदस्य धीरेंद्र पाठक, उत्तराखंड राजकीय शिक्षक संघ के प्रांतीय संयुक्त मंत्री जगदीश बिष्ट, राज्य शिक्षक कर्मचारी संघ के उपाध्यक्ष चंद्रशेखर सनवाल, जिला अध्यक्ष जगदीश अधिकारी, मंत्री प्रकाश उपाध्याय, प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष उत्तम फर्तियाल, मंत्री कीर्ति भट्ट, जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ के अध्यक्ष रमेश देव, मंत्री जगदीश तिवारी, डिप्लोमा इंजीनियर फेडरेशन के अध्यक्ष गोपाल कालाकोटी, मंत्री राठौर , पर्वतीय शिक्षक कर्मचारी संघ के अध्यक्ष नागेंद्र जोशी, मिनिस्ट्रियल फेडरेशन के अध्यक्ष विनोद कुमार, मंत्री जीवन ओली सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

इसके अतिरिक्त कवीन्द्र तड़ागी, मिंटू सिंह राणा, नवीन सिंह विष्ट, किशोर पांगरिया, उमेश जोशी, नरेश जोशी, संजय कुमार, सतीश जोशी, कुंदन सिंह बोहरा, कुंदन सिंह महर, रेनू मेहता, मोनू चंद, योगिता पंत, सुधीर कुमार आदि ने सक्रिय सहभागिता की।

जरूरी खबरें