रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:राजकीय इण्टर कालेज भिंगराड़ा में प्रधानाचार्य सहित दस पद रिक्त।
Laxman Singh Bisht
राजकीय इण्टर कालेज भिंगराड़ा में प्रधानाचार्य सहित दस पद रिक्त।
अभिभावकों की शिक्षा विभाग से शिक्षकों के रिक्त पद भरने की मांग।
शिक्षा विभाग पर बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का लगाया आरोप।

चंपावत जिले के राजकीय इण्टर कालेज भिंगराड़ा मे एसएमसी की बैठक का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता एसएमसी अध्यक्ष अमर सिंह रावत एवं प्रभारी प्रधानाचार्य विकास सिजवाली के संचालन में बैठक की गई ।जिसमें प्रभारी प्रधानाचार्य ने बताया कि हमारे विद्यालय राइका भिंगराड़ा में काफ़ी लम्बे समय से प्रधानाचार्य सहित शिक्षकों के दस पद रिक्त चल रहे हैं । एसएमसी अध्यक्ष अमर सिंह ने कहा शिक्षा विभाग विद्यालय के बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहा है। उन्होंने बताया प्रधानाचार्य का पद वर्ष 2019 से रिक्त चल रहा है जबकि प्रवक्ता के 9 पद रिक्त हैं ।जिसमें हिन्दी, अंग्रेजी, संस्कृत, भुगोल, अर्थशास्त्र, गणित,जीव विज्ञान, रसायन विज्ञान, एवं भौतिक विज्ञान के प्रवक्ता पद काफी लम्बे समय से रिक्त चल रहे हैं।जबकि प्रवक्ता रसायन विज्ञान तथा संस्कृत पूरी तरह से रिक्त हैं तथा शेष पदों में अतिथि शिक्षक कार्यरत हैं। एसएमसी अध्यक्ष सहित बैठक में समस्या अभिभावकों ने शिक्षा विभाग से जल्द से जल्द विद्यालय के रिक्त पदों को भरने की मांग की। बैठक में अभिवावक खिलानन्द भट्ट, किशोर शर्मा, दीपक शर्मा, विनोद जोशी, विपिन भट्ट, दुर्गा नाथ, पुष्कर सिंह, प्रकाश भट्ट,नीमा भट्ट, मुन्नी देवी सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहे ।













विज्ञापन
बाराकोट:23 व 24 सितंबर को आयोजित होंगी खण्डस्तरीय संस्कृत स्पर्धाएं
लोहाघाट के पाटन कनेड़ा में ततैयों से वन विभाग ने दिलाई राहत
लोहाघाट:सीमांत क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं का अल्ट्रासाउंड में नंबर न आने पर ग्राम प्रधानों ने जताई नाराजगी।
लोहाघाट:सीएम धामी के जन्मदिन पर जीआईसी मडलक में पुस्तकालय का हुआ शुभारंभ। मेधावी छात्र छात्राएं हुई सम्मानित
चंपावत:सीएम धामी के जन्मदिवस पर “सेवा संकल्प अभियान” के तहत भव्य कार्यक्रम का आयोजन
बाराकोट: प्रधान संगठन बाराकोट का विकासखंड कार्यालय में धरना प्रदर्शन व तालाबंदी
लोहाघाट:पार्किंग को लेकर पालिका और लोहाघाट विकास संघर्ष समिति के बीच बैठक यथावत रहेगी स्थिति। पालिका करेगी पार्किंग की व्यवस्था।
चंपावत:धामी सरकार यूआईआईडीबी के माध्यम से सरकारी संपत्तियों को राज्य के बाहरी लोगों को देने की कर रही तैयारी:कांग्रेस जिला अध्यक्ष
चंपावत:यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष सक्षम अधिकारी ने जिला कार्यकारिणी का किया विस्तार
चंपावत:डबल इंजन सरकार में चंपावत जिले में क्यों परेशान है पशुपालक?