Saturday 18th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:आगामी 24 घंटे भारी बारिश की चेतावनी, आपदा प्रबंधन तंत्र अलर्ट मोड पर

लोहाघाट:चिकित्सकों के ट्रांसफर रोकने की मांग को लेकर यूकेडी का प्रदर्शन।

लोहाघाट:25 जुलाई को होगा ऐतिहासिक देवीधार महोत्सव का शुभारंभ। 29 जुलाई को निकलेंगे मां भगवती के डोले।

चंपावत:19 जुलाई को होगा डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन चंपावत का द्विवार्षिक अधिवेशन नई कार्यकारिणी का होगा गठन।

बागेश्वर:जीआईसी भटखोला के प्रधानाचार्य की चाकू से गोदकर हत्या, आरोपी फरार क्षेत्र में सनसनी

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत: उत्तराखंड अधीनस्त सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा सकुशल हुई संपन्न।

Laxman Singh Bisht

Sun, Sep 21, 2025

चंपावत में उत्तराखंड अधीनस्त सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा सकुशल हुई संपन्न।

डीएम व एसपी ने किया सभी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण।

चंपावत में सात तथा लोहाघाट में पांच परीक्षा केंद्रों में सकुशल संपन्न हुई परीक्षा।चंपावत।आज दिनांक 21 सितंबर को विभिन्न विभागों की स्नातक स्तरीय लिखित परीक्षा को चंपावत जिले के विभिन्न परीक्षा केदो में सकुशल और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया गया परीक्षा सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:00 तक संपन्न की गई। परीक्षा को पारदर्शिता व सुरक्षित संपन्न करने के लिए डीएम चंपावत मनीष कुमार व एसपी अजय गणपति ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण किया और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित किए।उन्होंने परीक्षा केंद्रों और आसपास के इलाकों का निरीक्षण करते हुए ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।पुलिस अधीक्षक ने सभी को सतर्क रहने, अराजक तत्वों पर कड़ी नजर रखने और परीक्षा को शांतिपूर्ण व सकुशल संपन्न कराने के निर्देश दिए।हर परीक्षा केंद्र पर पुलिस फोर्स मुस्तैदी से तैनात रही और अराजक तत्वों पर पुलिस के द्वारा कड़ी नजर रखी जा रही है। परीक्षा केंद्रों के आसपास भी सुरक्षा बल मुस्तादी से तैनात रहा ताकि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी व बाधा को रोका जा सके। जिलाधिकारी ने कहा प्रशासन की प्रतिबद्धता छात्रों के लिए सुरक्षित और निष्पक्ष माहौल प्रदान करने की है।" प्रशासन ने यह सुनिश्चित किया है कि परीक्षा प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ संपन्न हो। जिलाधिकारी ने बताया जिले में परीक्षा को पारदर्शिता और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराया गया है। जिलाधिकारी ने बताया परीक्षा को चंपावत मुख्यालय में सात तथा लोहाघाट में पांच परीक्षा केंद्रों में सकुशल संपन्न किया गया।

जरूरी खबरें