Tuesday 28th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:डीएम ने ललूवापानी–बनलेख–जयगाँव -जैंतोली मोटर मार्ग का किया निरीक्षण

चंपावत:डीएम का रा.उ.मा. विद्यालय पल्सो में औचक निरीक्षण व्यवस्थाओं का लिया जायजा

लोहाघाट:एनएच के गड्ढे दुर्घटनाओं को दे रहे दावत। डीएम के आदेश के बावजूद नहीं भरे गए ।

चंपावत:भिंगराड़ा एड़ी बालकृष्ण मेले को लेकर हुई तैयारी बैठक

दून:16 करोड़ का पुल मात्र 16 दिन में ध्वस्त वाहनों की आवाजाही पर लगी रोक।गुणवत्ता पर उठे सवाल।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:मांगें पूरी होने तक अनवरत रहेगा पेयजल निगम कर्मियों का संघर्ष

Laxman Singh Bisht

Wed, Feb 25, 2026

मांगें पूरी होने तक अनवरत रहेगा पेयजल निगम कर्मियों का संघर्ष

समय से वेतन पेंशन तथा पेयजल निगम को राजकीय विभाग घोषित करने की मांग पर अडिग है समन्वय समिति ।

मांग पूरी न होने पर 6 मार्च से कार्य बहिष्कार का ऐलान।

आज दिनांक 25 फरवरी 2026 को अधिकारी /कर्मचारी समन्वय समिति उत्तराखण्ड पेयजल निगम जनपद इकाई चम्पावत का शिष्टमण्डल देहरादून में आज दिवसीय धरना प्रदर्शन के उपरान्त चम्पावत पहुंचा।जनपद इकाई के सहसंयोजक यमन बिष्ट तथा पदाधिकारियों ने अवगत कराया कि प्रान्तीय कार्यकारिणी के आह्वान पर पेयजल निगम को राजकीय विभाग घोषित करने तथा ट्रेजरी से वेतन भुगतान को ले कर अगर सरकार के द्वारा कोई ठोस कार्यवाई नहीं की जाती है तो सभी अधिकारी/कर्मचारी समन्वय समिति उत्तराखण्ड प्रदेश के आह्वान पर छह मार्च ( 6 मार्च) से पूर्ण कार्यबहिष्कार कर हड़ताल में चले जाऐंगे।देहरादून मे हुए एकदिवसीय आंदोलन में यमन बिष्ट सह संयोजक अधिकारी/कर्मचारी समन्वय समिति जिला इकाई चम्पावत, बृजेश वल्दिया अध्यक्ष उत्तराखण्ड पेयजल निगम कर्मचारी महासंघ, अजय मेहता जनपद अध्यक्ष जल निगम जल संस्थान मजदूर यूनियन, बृजमोहन जोशी जनपद कोषाध्यक्ष पेयजल निगम कर्मचारी महासंघ, अंकित कुमार जनपद अध्यक्ष पेयजल निगम डिप्लोमा इन्जिनियर्स संघ चम्पावत शामिल हुए।

जरूरी खबरें