Monday 24th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:महाविद्यालय व छात्रों की समस्या को लेकर भूख हड़ताल पर बैठी एबीवीपी व एनएसयूआई।

हल्द्वानी:वन पंचायत को संवैधानिक दर्जा व मानदेय की मांग वन सरपंचों का विशाल प्रदर्शन।

लोहाघाट:पासम के सात सीटर विद्या वाहिनी वाहन में जा रही है 15 से अधिक छात्राएं। अतिरिक्त वाहन की मांग।

लोहाघाट:मां झूमाधुरी मेले को लेकर ग्रामीणों को बैठक। 19 सितंबर को निकलेगी रथ यात्रा।

चंपावत:कृषि कुम्भ’ में चम्पावत के अधिकाधिक किसान करें प्रतिभाग : जिलाधिकारी

सूचना

: चंपावत:उत्तराखंड नर्सिंग सर्विसेज चंपावत की सीमा खान बनी जिलाध्यक्ष  चंपावत में द्विवर्षीय अधिवेशन हुआ संपन्न 

Laxman Singh Bisht

Mon, Sep 2, 2024
उत्तराखंड नर्सिंग सर्विसेज चंपावत की सीमा खान बनी जिलाध्यक्ष चंपावत जिला अस्पताल सभागार में द्विवर्षीय अधिवेशन हुआ संपन्न चंपावत मे उत्तराखंड नर्सिंग सर्विसेज एसोसिएशन चंपावत शाखा का द्विवर्षीय अधिवेशन चंपावत जिला अस्पताल सभागार कक्ष में सोमवार को संपन्न हुआ। जिसमें सर्वसम्मति से सीमा खान को जिलाध्यक्ष चुना गया है। सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारी को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।सोमवार को प्रांतीय कार्यकारणी के दिशा निर्देशन पर प्रदेश अध्यक्ष भारती जुयाल, प्रदेश महामंत्री एलवीना मैथ्यू, प्रदेश प्रभारी गिरीश उनियाल, कुमाऊं मंडल अध्यक्ष जयंती रावत व उपनिदेशक नर्सिंग मंजू कैड़ा की उपस्थिति व दिशा निर्देश में अधिवेशन संपन्न किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से नई जिला कार्यकारणी का गठन किया गया। जिसमें सीमा खान को जिलाध्यक्ष, हरीश आर्य को जिला सचिव, सीमा सिंह को कोषाध्यक्ष, राजेश गोस्वामी को उपाध्यक्ष, हिमांशु कोहली व संजय दताल को संगठन मंत्री, शशि प्रभा राय को सलाहकार, संगीता बोहरा को मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है। वही सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारी को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई गई

विज्ञापन

जरूरी खबरें