Thursday 19th of March 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:भटक कर टनकपुर पहुंचे बालकों के लिए देवदूत बनी चाइल्ड हेल्पलाइन

डीएम चंपावत के सख्त निर्देश: निर्माण कार्यों में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त

धारचूला:तवाघाट में अंग्रेज़ी शराब की दुकान खोलने का ग्रामीणों ने किया विरोध, सौंपा ज्ञापन

लोहाघाट में धड़ल्ले से दौड़ रही है रेट्रो साइलेंसर लगी बुलेट पुलिस बनी मूक दर्शक एसपी से कार्यवाही की मांग

देवीधुरा में मां बाराही धाम का भव्य होगा शिलान्यास: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बनेंगे मुख्य यजमान।

: चंपावत:सीएम धामी ने वरिष्ठ जनों एवं नागरिकों से किया जन संवाद तथा सुनी समस्याएं।  गोल्जूयू के दर्शन कर की कार्यक्रम की शुरुआत आदर्श जनपद की परिकल्पना होगी तभी साकार जब वरिष्ठजनों के अनुभव इसमें होंगे सांझा : मुख्यमंत्री

Laxman Singh Bisht

Sat, Aug 31, 2024
गोल्जूयू के दर्शन कर की कार्यक्रम की शुरुआत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार को एक दिवसीय दौरे पर अपनी विधानसभा चंपावत पहुंचे सर्वप्रथम मुख्यमंत्री ने गोल्जूयू भगवान के दर्शन कर उनका आशीर्वाद लिया गोल्जूयू का आशीर्वाद लेने के पश्चात मुख्यमंत्री धामी ने वन पंचायत भवन में आयोजित संवाद कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और उनके साथ बैठकर टिफन सांझा किया इस दौरान मुख्यमंत्री ने सभी भाजपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारी की समस्याओं को काफी गंभीरता से सुना जिसके बाद मुख्यमंत्री धामी मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए वरिष्ठजन एवं जनमानस से भेंटवार्ता कर उनसे संवाद किया तथा बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने लोक निर्माण विभाग के निरीक्षक भवन, चंपावत के प्रथम तल पर सभागार तथा कक्ष/गार्ड रूम निर्माण कार्य का लोकार्पण भी किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने बड़ी संख्या में छात्रों , कर्मचारियो, पूर्व सैनिको व दूर-दूर क्षेत्र से आए लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी एवं समस्याओें के त्वरित समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अधिकारी यह बात सुनिश्चित कर लें कि आमजन को अपनी समस्याओं को लेकर बेवजह भटकना न पड़े। जनता की सेवा ही हम सभी का प्रथम कर्तव्य है। सरलीकरण, समाधान निस्तारण राज्य सरकार का मूल मंत्र है, जिसका आभास जन-जन को होना चाहिए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा सामाजिक संरचना को मजबूत आधार देने के लिए वरिष्ठजनों के अनुभवों का उपयोग किया जाना आवश्यक है। आदर्श जनपद की परिकल्पना भी तभी साकार होगी जब वरिष्ठजनों के अनुभव इसमें सांझा होंगे। वरिष्ठजन, अपने जीवन में अनुभवों का खजाना संजोए रखते हैं। जो जीवन के हर पहलू को देख चुके होते हैं, हर परिस्थिति का सामना कर चुके होते हैं। उनके पास समस्याओं का समाधान खोजने की एक अनोखी क्षमता होती है, जो युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत बन सकती है। मुख्यमंत्री ने कहा वरिष्ठ जनों के अनुभव इसलिए भी जानने-सुनने जरूरी हैं, ताकि हम अपनी जड़ों से जुड़े रह सकें। यह युवाओं के लिए जरूरत भी है और समाज के लिए बड़ी अहमियत भी। उन्होंने कहा कि राज्य के विकास कार्य और हर वर्ग और गांव के अंतिम छोर तक योजनाओं का लाभ देना सरकार की प्राथमिकता है।किया सरकार द्वारा उत्तराखंड एवं चंपावत को आदर्श जिला बनाने के लिए निरंतर कार्य किए जा रहे हैं।मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने सभी विभागों की कल्याणकारी नीतियों व योजनाओं को ऑनलाइन मोड पर अपडेट कर दिया है। इस कारण अब लोगों को सरकारी कार्यालयों के चक्कर नहीं काटने पड़ते हैं। अब लोगों को सरकारी योजनाओं व कार्यक्रमों का घर बैठे सीधा लाभ मिल रहा है। हमारा उद्देश्य है कि राज्य के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति को भी सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त हो। मुख्यमंत्री ने कहा शासन एवं प्रशासन आमजन की समस्याओं को पूर्ण गंभीरता से लेती है। जनहित से जुड़े कार्यों में किसी तरह की भी लापरवाही होने पर संबंधित अधिकारियों एवं विभागों की जवाबदेही तय की जा रही है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी के नेतृत्व में राज्य सरकार निरंतर उत्तराखंड को आगे ले जाने के लिए कार्य कर रही है। इस दौरान अध्यक्ष जिला पंचायत ज्योति राय, पूर्व विधायक पूरन सिंह फर्त्याल, दर्जा राज्य मंत्री गणेश भंडारी, जिला प्रभारी विकास शर्मा,क्षेत्र प्रमुख चंपावत रेखा देवी,लोहाघाट नेहा ढेक,बाराकोट विनीता फर्त्याल,पाटी सुमनलता भाजपा जिला अध्यक्ष निर्मल माहरा, विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी,दीपक रजवार , मुकेश कलखुड़िया, मोहित पाठक,मुकेश महराना ,विकास शाह, कैलाश अधिकारी , गोविन्द बर्मा, योगेश मेहता, अजय बिष्ट, बलवंत गिरी हेमा जोशी जिलाधिकारी नवनीत पांडे, पुलिस अधीक्षक अजय गणपति, मुख्य विकास अधिकारी, संजय कुमार सिंह,एडीएम हेमंत कुमार वर्मा, सीओ वंदना वर्मा सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि व गणमान्य नागरिक एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

जरूरी खबरें