Monday 24th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:महाविद्यालय व छात्रों की समस्या को लेकर भूख हड़ताल पर बैठी एबीवीपी व एनएसयूआई।

हल्द्वानी:वन पंचायत को संवैधानिक दर्जा व मानदेय की मांग वन सरपंचों का विशाल प्रदर्शन।

लोहाघाट:पासम के सात सीटर विद्या वाहिनी वाहन में जा रही है 15 से अधिक छात्राएं। अतिरिक्त वाहन की मांग।

लोहाघाट:मां झूमाधुरी मेले को लेकर ग्रामीणों को बैठक। 19 सितंबर को निकलेगी रथ यात्रा।

चंपावत:कृषि कुम्भ’ में चम्पावत के अधिकाधिक किसान करें प्रतिभाग : जिलाधिकारी

सूचना

: चंपावत:भारतीय राजदूत पहुंचे चंपावत

Laxman Singh Bisht

Sat, Sep 7, 2024
भारतीय राजदूत पहुंचे चंपावत नेपाल में भारत के राजदूत नवीन श्रीवास्तव शनिवार को जनपद पिथौरागढ़ भ्रमण के उपरांत अपराह्न में जनपद चंपावत पंहुचे।चंपावत जिला मुख्यालय के एसएसबी गेस्ट हाउस में जिलाधिकारी नवनीत पांडे द्वारा जनपद आगमन पर श्री श्रीवास्तव का पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। तथा जिले के बारे में विभिन्न जानकारी से अवगत कराया। शनिवार को एनएचपीसी गेस्ट हाउस टनकपुर में रात्रि विश्राम कर मा 0राजदूत द्वारा रविवार को टनकपुर एनएचपीसी लिंक नहर और सड़क का निरीक्षण किया जायेगा। रविवार को वह टनकपुर में एनएचपीसी के वरिष्ठ अधिकारियों से भी मुलाकात कर टनकपुर परियोजना लिंक नहर, सड़क और पुल आदि का दौरा कर सम्बन्धित अधिकारियों से इस सम्बंध में जानकारी लेंगे।इस दौरान डीआईजी एसएसबी, पुलिस अधीक्षक अजय गणपति, एसएसबी कमांडेंट सहित एनएचपीसी के अधिकारियों सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें