Monday 24th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:रीठा साहिब पुलिस की बड़ी कार्यवाही चोरी की 02 मोटरसाइकिलों सहित 02 गिरफ्तार

लोहाघाट:मांगों को लेकर महाविद्यालय की छत में चढ़े छात्र संघ पदाधिकारी। प्रशासन व पुलिस की टीम मौके पर।

लोहाघाट:महाविद्यालय व छात्रों की समस्या को लेकर भूख हड़ताल पर बैठी एबीवीपी व एनएसयूआई।

हल्द्वानी:वन पंचायत को संवैधानिक दर्जा व मानदेय की मांग वन सरपंचों का विशाल प्रदर्शन।

लोहाघाट:पासम के सात सीटर विद्या वाहिनी वाहन में जा रही है 15 से अधिक छात्राएं। अतिरिक्त वाहन की मांग।

सूचना

: चंपावत:संयुक्त निदेशक ने चंपावत में विकास कार्यों का लिया जायजा  

Laxman Singh Bisht

Sat, Aug 24, 2024
संयुक्त निदेशक ने चंपावत में विकास कार्यों का लिया जायजा संयुक्त निदेशक अर्थ एवं संख्या कुमाऊँ मंडल ने जनपद चंपावत का एकदिवसीय भ्रमण के दौरान विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा दिया। इस दौरान उन्होंने चम्पावत जिला मुख्यालय की डूंगरासेटी में विकास कार्यों का निरीक्षण कर अधिकारियों अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।शनिवार को संयुक्त निदेशक अर्थ एवं संख्या कुमाऊँ मंडल राजेंद्र तिवारी ने चंपावत जिले का एक दिवसीय दौरा किया। इस दौरान उन्होंने जिले में हो रहे विभिन्न विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्वयं सहायता समूह के सदस्यों एवं पदाधिकारी के साथ ही आजीविका संवर्धन के लिए विभिन्न प्रकार की जानकारियां देते हुए उचित मार्गदर्शन किया। निदेशक ने कहा जनपद चंपावत में स्वयं सहायता समूह को एक उचित बाजार मिले इसके लिए सभी व्यवस्थाएं की जा रही हैं। जिससे कि स्थानीय उत्पादों को भी बाजारों में एक नई पहचान मिल सके। तिवारी ने कहा कि जनपद चंपावत में हो रहे विकास कार्य चंपावत जिले को एक मॉडल जिले के रूप में विकसित करने में काफी मददगार साबित होंगे। इस मौके पर जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी दीप्ति कीर्ति तिवारी, खंड विकास अधिकारी रविंद्र सिंह रावत, ब्लॉक मिशन प्रबंधक आशा सामंत ,ग्राम पंचायत अधिकारी सुनीता रानी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें