Wednesday 18th of March 2026

ब्रेकिंग

बाराकोट:बेड़ा बेडवाल के होनहार छात्र आदित्य का जवाहर नवोदय के लिए चयन

धारचूला:तवाघाट लिपूलेख सड़क पर बड़ा हादसा, चट्टान गिरने से जेसीबी चालक दबा

चंपावत:जनता की मांग पर सीएम धामी की पहल: टनकपुर में पासपोर्ट केंद्र खोलने का किया अनुरोध

लोहाघाट:सीमांत के रा0प्रा0 विद्यालय पासम के छात्र मनोज का जवाहर नवोदय में चयन जिले मे चौथा स्थान।

लोहाघाट विधा0 अधिकारी ने सेल्स ऑफिसर को रोज दो गाड़ी गैस भेजने के दिए निर्देश।

: चंपावत:जानलेवा बना नागनाथ वार्ड (चंपावत)का क्षतिग्रस्त पैदल मार्ग सीएम कैंप कार्यालय में शिकायत के बाद भी नहीं हुआ समस्या का समाधान भवनो को हुआ खतरा पालिका प्रशासन खामोश वार्ड वासियों की डीएम से गुहार

Laxman Singh Bisht

Fri, Aug 23, 2024
जानलेवा बना नागनाथ वार्ड (चंपावत)का क्षतिग्रस्त पैदल मार्ग सीएम कैंप कार्यालय में शिकायत के बाद भी नहीं हुआ समस्या का समाधान भवनो को हुआ खतरा पालिका प्रशासन खामोश वार्ड वासियों की डीएम से गुहार चंपावत नगर पालिका के नागनाथ वार्ड की नई बस्ती सैनिक कॉलोनी को जाने वाला पैदल मार्ग पिछले वर्ष आई आपदा से क्षतिग्रस्त हो गया था वार्डवासियों के द्वारा मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय ,नगर पालिका कार्यालय व एसडीएम कार्यालय में क्षतिग्रस्त मार्ग को ठीक कर पक्का सीसी मार्ग बनाने की मांग की गई पर एक साल बीत जाने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो पाया वार्ड वासियों ने बताया मार्ग क्षतिग्रस्त होने से लोगों के भवन खतरे की जद मे आ चुके हैं बरसात होने पर पानी लोगों के घरों में घुस रहा है आने-जाने में स्कूली बच्चों व वार्ड वासियों के गिरने का खतरा पैदा हो गया है तथा बुजुर्गों को अस्पताल आने-जाने में काफी अधिक दिक्कतो का सामना करना पड़ रहा है लोगों ने कहा बारिश होने पर मार्ग जानलेवा बना हुआ है कभी भी मार्ग में जानलेवा दुर्घटना हो सकती है वार्ड वासियों ने कहा पालिका प्रशासन से पक्के मार्ग निर्माण की कई बार गुहार लगाई जा चुकी है मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में भी शिकायत दर्ज की गई पर किसी के द्वारा उनकी सुध नहीं ली जा रही है जबकि पटवारी भी अपनी रिपोर्ट में खतरा बता चुके है वार्ड वासियों ने कहा अगर इस मार्ग में कोई जानलेवा दुर्घटना होती है तो उसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन और नगर पालिका परिषद चंपावत की होगी वार्ड वासियों ने डीएम चंपावत से क्षतिग्रस्त मार्ग को सुधारने की मांग की है कुल मिलाकर वार्ड वासियों की समस्या जायज व गंभीर है प्रशासन ने संज्ञान लेना चाहिए मार्ग निर्माण में जो भी कठिनाइयां आ रही है उन्हें दूर कर मार्ग निर्माण कार्य कराकर समस्या का समाधान करना चाहिए ताकि कोई बड़ी दुर्घटना न हो सके

जरूरी खबरें