Monday 24th of August 2026

ब्रेकिंग

बाराकोट:चामी आषाढी मेले का जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया शुभारंभ। निकली भव्य कलश यात्रा।

चंपावत:रीठा साहिब पुलिस की बड़ी कार्यवाही चोरी की 02 मोटरसाइकिलों सहित 02 गिरफ्तार

लोहाघाट:मांगों को लेकर महाविद्यालय की छत में चढ़े छात्र संघ पदाधिकारी। प्रशासन व पुलिस की टीम मौके पर।

लोहाघाट:महाविद्यालय व छात्रों की समस्या को लेकर भूख हड़ताल पर बैठी एबीवीपी व एनएसयूआई।

हल्द्वानी:वन पंचायत को संवैधानिक दर्जा व मानदेय की मांग वन सरपंचों का विशाल प्रदर्शन।

सूचना

: लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में दवा दिलाने के नाम पर बुजुर्ग महिला से ठगी ठग सीसीटीवी में कैद 

Laxman Singh Bisht

Mon, Oct 14, 2024
लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में दवा दिलाने के नाम पर बुजुर्ग महिला से ठगी ठग सीसीटीवी में कैद   सोमवार सुबह लोहाघाट ब्लॉक के गुड़मांगल क्षेत्र की रहने वाली बुजुर्ग महिला दुर्गा देवी अपने बारह वर्षीय भतीजे रितिक पांडे को स्वास्थ्य खराब होने के चलते लोहाघाटउप जिला चिकित्सालय में उपचार कराने लाई थी इसी दौरान एक युवक दुर्गा देवी के पास पहुंचा तथा अपने को अस्पताल कर्मी बताते हुए सस्ती दवा दिलाने व उपचार कराने की बात कही दुर्गा ठग के झांसे में आ गई दुर्गा देवी ने बताया ठग ने उनसे दो बार में 1150 रुपए लिए और लापता हो गया ठगी का एहसास होने पर महिला ने चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर सोनाली मंडल से शिकायत की चिकित्सा अधीक्षक के द्वारा तत्काल लोहाघाट पुलिस को घटना की सूचना दी गई सूचना पर पुलिस अस्पताल पहुंची अस्पताल की सीसीटीवी फुटेज की जांच की सीसीटीवी में ठग अस्पताल के वार्डो व अस्पताल परिसर में घूमता हुआ व कई लोगों से बात करता हुआ कैद हुआ है बुजुर्ग महिला व उनके भतीजे के द्वारा ठग की पहचान की गई है पुलिस अज्ञात ठग की तलाश में जुट गई है वहीं लोगों ने पुलिस से जल्द से जल्द जल्द ठग का पता लगाने की अपील की है लोगों ने कहा इस व्यक्ति का पकड़ा जाना आवश्यक है अन्यथा यह गांव के अन्य सीधे-साधे लोगों को ठगी का शिकार बना सकता है मालूम हो बुजुर्गों के साथ इस प्रकार की घटनाएं पहले भी हो चुकी है ठग बुजुर्गों को बैंकों ,अस्पतालों या अन्य जगहों पर अपना शिकार बना रहे हैं

विज्ञापन

जरूरी खबरें