रिपोर्ट लक्ष्मण : मुख्यमंत्री ने चंपावत के डॉ. भुवन चंद जोशी को 'वरिष्ट नागरिक सम्मान' से नवाजा
Laxman Singh Bisht
मुख्यमंत्री ने डॉ. भुवन चंद जोशी को 'वरिष्ट नागरिक सम्मान' से नवाजा
उत्तराखंड सरकार द्वारा प्रदेश के वरिष्ठ नागरिकों के समाज के प्रति अभूतपूर्व योगदान को सम्मानित करने के लिए एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन 30 अप्रैल 2026 को किया गया। हल्द्वानी स्थित सुशीला तिवारी ऑडिटोरियम में आयोजित इस गरिमामयी समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के प्रत्येक जिले से चयनित एक-एक वरिष्ठ नागरिक को विशेष सम्मान से सम्मानित किया। इसी क्रम में चंपावत जिले से प्रख्यात शिक्षाविद और समाजसेवी डॉ. भुवन चंद जोशी को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।
(समाज सेवा के 14 वर्ष: शिक्षा से पर्यावरण तक का सफर)
डॉ. भुवन चंद जोशी ने राजकीय सेवा में अपने 40 वर्ष समर्पित किए, जहाँ वे प्रधानाचार्य के पद से सेवानिवृत्त हुए। सेवानिवृत्ति के बाद भी उन्होंने विश्राम करने के बजाय समाज की सेवा को अपना लक्ष्य बनाया। पिछले 14 वर्षों से वे लगातार चंपावत में शिक्षा का प्रसार, पर्यावरण संरक्षण, महिला सुरक्षा और बाल कल्याण जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर निस्वार्थ भाव से कार्य कर रहे हैं। समाज को एकजुट करने और सामाजिक कल्याण की दिशा में उनके अटूट समर्पण को देखते हुए ही सरकार ने उन्हें इस सम्मान के लिए चुना।
सम्मान समारोह के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ राज्य मंत्री राम सिंह कैड़ा एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी व गणमान्य लोग उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने डॉ. जोशी को स्मृति चिह्न और प्रशस्ति पत्र भेंट करते हुए उनके जज्बे की सराहना की।

(डॉ. जोशी ने व्यक्त की खुशी)
सम्मान प्राप्त करने के बाद डॉ. भुवन चंद जोशी ने भावुक होते हुए कहा:
"मैने अपने जीवन के 40 साल राजकीय सेवा में दिए, लेकिन आत्मिक संतोष मुझे सेवानिवृत्ति के बाद समाज की सेवा करके मिला। निर्विवाद रूप से समाज के मुद्दों के साथ खड़ा रहना ही मेरा उद्देश्य रहा है। आज इस सम्मान को पाकर मुझे अत्यंत गर्व और हर्ष की अनुभूति हो रही है।"
(चंपावत में खुशी की लहर, दिग्गजों ने दी बधाई)
डॉ. जोशी को यह प्रतिष्ठित सम्मान मिलने पर चंपावत के प्रबुद्ध जनों और राजनीतिक जगत में खुशी की लहर है। उनकी इस उपलब्धि पर:प्रकाश तिवारी, गोविंद सामंत (जिलाध्यक्ष, भाजपा),डॉ. तिलकराज जोशी (शिक्षाविद),कीर्ति वल्लभ सक्टा, अमरनाथ वर्मा,दिनेश पांडे, महेंद्र सिंह बोहरा , इंद्र सिंह बोहरा , अंचला बोहरा (ब्लॉक प्रमुख), प्रेमा पांडे (नगर पालिका अध्यक्ष) ,शंकर पांडे (वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता) सहित जिले के समस्त गणमान्य व्यक्तियों ने उन्हें बधाई प्रेषित की है। सभी ने एक स्वर में कहा कि डॉ. जोशी इस सम्मान के सच्चे हकदार थे और उनके मार्गदर्शन से चंपावत जिला निरंतर गौरवान्वित होता रहेगा।
विज्ञापन
लोहाघाट:होटल-ढाबों पर लोहाघाट पुलिस की सख्ती 06 के चालान 2,500 रुपए वसूला संयोजन शुल्क
चंपावत:जिलाधिकारी ने सीमा सुरक्षा को और सुदृढ़ करने के लिए बेहतर समन्वय एवं सतत निगरानी के दिए निर्देश
बाराकोट:मिनिस्ट्रियल कार्मिकों ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की धरती, बाराकोट से किया आर पार की लड़ाई का ऐलान
लोहाघाट:होली विजडम स्कूल के तीन पूर्व मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान
बाराकोट:ग्राम सभा काकड़ के 41 वर्षीय बीर के देव डांगर संजय सिंह अधिकारी का आकस्मिक निधन क्षेत्र में शोक की लहर।
बाराकोट (चंपावत):टूटी छत के नीचे तीन बच्चों के साथ रहने को मजबूर ग्यूनाड़ा की मनीषा जोशी जिलाधिकारी से मदद की गुहार।
चंपावत:जनपद के 681 आंगनबाड़ी केन्द्रों में वृहद स्तर पर आयोजित होगी “आंगन मिलन सेवा”: रेखा आर्य
पाटी (चंपावत):ग्रामीणों ने श्रमदान कर खोली बांस बसवाड़ी गर्शलेख सड़क सरकार की नाकामी की उजागर पक्की सड़क के लिए जूझते ग्रामीण।
लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर लोहाघाट क्षेत्र की सड़कों को गड्ढा मुक्त बनाने का कार्य तेज़, विभिन्न मोटर मार्गों पर किया गया पैच वर्क
डॉ0सोनाली ने जिला चिकित्सालय में एक ही दिन में किए 55 अल्ट्रासाउंड, मरीजों को मिली राहत