Saturday 1st of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:आईटीबीपी 36वीं वाहिनी में स्थापित हुई औषधि वाटिका, हिमवीरों ने किया औषधीय पौधों का रोपण।

उत्तराखंड :पुलिस का एक और सिपाही हुआ 'बागी' सस्पेंड कांस्टेबल शेर सिंह के पक्ष में दिया बयान ।

लोहाघाट:जय मां झुमाधुरी फुटबॉल प्रतियोगिता में चांदमारी एफसी व कलीगांव अगले चक्र में।

चंपावत:चुनावी शोर में कहीं फिर न दब जाए राज्य आंदोलनकारियों की आवाज़: भूपेंद्र देव (ताऊ)

चंपावत:सीएम घोषणा को मिली प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति कारी मोटर मार्ग मे होगा डामरीकरण

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट में कलमठो (स्कवर) के निर्माण से धीमी पड़ी रफ्तार, लोग परेशान

Laxman Singh Bisht

Fri, Apr 24, 2026

लोहाघाट में कलमठो के निर्माण से धीमी पड़ी रफ्तार, लोग परेशानलोहाघाट। राष्ट्रीय राजमार्ग पर नानबोरी पुल से पाटन पुल के बीच इन दिनों सड़क किनारे एनएच के द्वारा कलमठो के निर्माण का कार्य चल रहा है। इस निर्माण कार्य की धीमी गति के कारण यातायात प्रभावित हो रहा है और लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने कहा सड़क के कई हिस्सों में कलमठ के निर्माण के लिए खुदाई की गई है, जिससे मार्ग संकरा हो गया है। जगह-जगह मलबा और निर्माण सामग्री फैली होने से वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई है। और जाम जैसी स्थिति बन रही है। खासकर सुबह और शाम के समय लोगों को काफी ज्यादा परेशानी उठानी पड़ रही है।स्थानीय निवासियों का कहना है कि कार्य लंबे समय से जारी है, लेकिन इसकी प्रगति बहुत धीमी है दुर्घटनाओं का खतरा भी बना हुआ है। लोगों ने एनएच से जल्द निर्माण कार्य पूर्ण करने की मांग की गई है।

जरूरी खबरें