Monday 24th of August 2026

ब्रेकिंग

बाराकोट:चामी आषाढी मेले का जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया शुभारंभ। निकली भव्य कलश यात्रा।

चंपावत:रीठा साहिब पुलिस की बड़ी कार्यवाही चोरी की 02 मोटरसाइकिलों सहित 02 गिरफ्तार

लोहाघाट:मांगों को लेकर महाविद्यालय की छत में चढ़े छात्र संघ पदाधिकारी। प्रशासन व पुलिस की टीम मौके पर।

लोहाघाट:महाविद्यालय व छात्रों की समस्या को लेकर भूख हड़ताल पर बैठी एबीवीपी व एनएसयूआई।

हल्द्वानी:वन पंचायत को संवैधानिक दर्जा व मानदेय की मांग वन सरपंचों का विशाल प्रदर्शन।

सूचना

: चंपावत:साइबर अपराधियों के हौसले बुलंद डीएम चंपावत नवनीत पांडे की बनाई फर्जी व्हाट्सएप आईडी  

Laxman Singh Bisht

Tue, Aug 13, 2024
डीएम चंपावत नवनीत पांडे की साइबर अपराधियों ने बनाई फर्जी व्हाट्सएप आईडी साइबर अपराधियों द्वारा जिलाधिकारी नवनीत पांडे की फोटो लगाकर उनके नाम पर फर्जी व्हाट्सएप आईडी बनाकर अधिकारियों, कर्मियों, परिचित व्यक्तियों और अन्य लोगों से पैसे की मांग की जा रही है।इस मामले में जिलाधिकारी नवनीत पाण्डे द्वारा पुलिस साइबर सेल चंपावत में तत्काल शिकायत की गई है। जिलाधिकारी ने इस संबंध में आवश्यक जानकारी देते हुए बताया कि उनके नाम का फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट बना कर अधिकारियों, कर्मचारियों और अन्य लोगों से पैसो की मांग की जा रही है। उन्होंने इस प्रकार के किसी भी मैसेज के झांसे में न आने की जिले के अधिकारियों और आम लोगों व अन्य से अपील की है। उन्होंने कहा की किसी अनाधिकृत नंबर या सोशल मीडिया के जरिए संपर्क किया जा रहा है तो, वे झांसे में न आएं और तुरंत पुलिस साइबर सेल को सूचित करें।जिलाधिकारी ने कहा कि उनके मोबाइल नंबर से या अनाधिकृत नंबर से यदि किसी भी प्रकार के मैसेज अथवा रूपयों की मांग की जाती है तो, मैसेज के अनदेखी करें और उस नंबर को तुरंत ब्लॉक कर दें तथा इसकी शिकायत तत्काल साइबर पुलिस सेल में करें साथ ही उन्होंने आमजन से भी सतर्क रहने की अपील की है। इस मामले में जिलाधिकारी द्वारा साइबर पुलिस सेल में प्राथमिक की दर्ज कर दी गई है।बता दें कि साइबर अपराधियों द्वारा जिलाधिकारी के नाम पर पूर्व में भी फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट बनाकर अधिकारियों से पैसे मांग की गई थी।

विज्ञापन

जरूरी खबरें