Monday 24th of August 2026

ब्रेकिंग

बाराकोट:चामी आषाढी मेले का जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया शुभारंभ। निकली भव्य कलश यात्रा।

चंपावत:रीठा साहिब पुलिस की बड़ी कार्यवाही चोरी की 02 मोटरसाइकिलों सहित 02 गिरफ्तार

लोहाघाट:मांगों को लेकर महाविद्यालय की छत में चढ़े छात्र संघ पदाधिकारी। प्रशासन व पुलिस की टीम मौके पर।

लोहाघाट:महाविद्यालय व छात्रों की समस्या को लेकर भूख हड़ताल पर बैठी एबीवीपी व एनएसयूआई।

हल्द्वानी:वन पंचायत को संवैधानिक दर्जा व मानदेय की मांग वन सरपंचों का विशाल प्रदर्शन।

सूचना

: हल्द्वानी से लापता युवती की होटल से मिली लाश 2 दिन से स्कूटी सहित थी लापता

Laxman Singh Bisht

Wed, Oct 9, 2024
हल्द्वानी से लापता युवती की होटल से मिली लाश हल्द्वानी से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, यहां दो दिन पूर्व लापता हुई युवती की लाश लालकुआं कोतवाली क्षेत्र के एक होटल में बरामद हुई है। होटल के कमरे में लाश मिलने से सनसनी फैली हुई है। पुलिस के मुताबिक युवती की शिनाख्त हल्द्वानी के डहरिया निवासी 30 वर्षीय याशिका पाहुआ के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि याशिका 2 दिन से घर से अपनी स्कूटी सहित लापता चल रही थी। परिजनों ने कई जगहों पर उसकी तलाश की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। सोशल मीडिया पर भी उसकी फोटो के साथ लापता होने की सूचना प्रसारित की गई थी। आज उसकी लाश लालकुआं के एक होटल में मिली है। होटल कर्मियों के अनुसार याशिका ने होटल का रूम नंबर 107 बुक कराया था। युवती ने होटल के कर्मियों को बताया कि उसका नवरात्रि का व्रत चल रहा है, उसे डिस्टर्ब ना करें। वो आराम कर रही हैं और सुबह वो दिल्ली को जाएगी। आज सुबह जब होटल कर्मियों ने चाय देने के लिए कमरे का दरवाजा खटखटाया तो दरवाजा नहीं खुला। इसपर होटल कर्मियों को शक हुआ। इस बीच पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे। मौके पर पहुंचे लालकुआं कोतवाल डीआर वर्मा ने मामले की जांच शुरू कर दी है। उधर सूचना के बाद मौके पर पहुंची फॉरेंसिक की टीम भी जांच पड़ताल में जुट गई है। युवती की मौत के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें