Tuesday 25th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:महाविद्यालय मे 8 दिन से चला आ रहा छात्र आंदोलन समाप्त। एसडीएम ने जूस पिलाकर तुड़वाया अनशन।

मिलावटखोरी के खिलाफ चम्पावत में सख्त अभियान जारी खाद्य सुरक्षा विभाग ने मुख्य बाजार में किया निरीक्षण

लोहाघाट: कानाकोट वाहन दुर्घटना की होगी मजिस्ट्रियल जाँच । दो लोगों की हुई थी मौत।

चंपावत:सीजनल इन्फ्लुएंजा एवं श्वसन रोगों की रोकथाम को लेकर जनपद में स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

मुख्यमंत्री धामी के कालाबाजारी, जमाखोरी और मुनाफाखोरी के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश

सूचना

: लोहाघाट:हेलीकॉप्टर से आग बुझाने की उठी मांग तीन दिन से धधक रहा फोर्ती का जंगल लाख कोशिश के बावजूद बन विभाग आग बुझाने में नाकाम 

Laxman Singh Bisht

Fri, Jun 14, 2024
हेलीकॉप्टर से आग बुझाने की उठी मांग तीन दिन से धधक रहा फोर्ती का जंगल लाख कोशिश के बावजूद बन विभाग आग बुझाने में नाकाम पिछले तीन दिनों से लोहाघाट के फोर्ती व मायावती के जंगलों में आग धधक रही है बनकर्मियो व फायर कर्मियों की लाख कोशिश के बावजूद आग पर काबू नहीं पाया जा सका है बनकर्मी एक क्षेत्र में आग बुझाते हैं तो आग दूसरे क्षेत्र में भड़क उठती है आग से बड़ी संख्या में बांज, बुरास के पेड़ों के अलावा जंगली जानवरों को काफी नुकसान पहुंच चुका है आग सड़क मार्ग से काफी ऊपर होने के कारण फायर ब्रिगेड के वाहन न पहुंचने से फायर टीम भी आग बुझाने में लाचार नजर आ रही है वहीं अब क्षेत्र के लोग अल्मोड़ा मे हुए हादसे को देख कोली झील से पानी भरकर हेलीकॉप्टर से आग बुझाने की मांग प्रशासन से कर रहे हैं ताकि आग से जंगल व जानवरों को बचाया जा सके तथा वन कर्मियों की जान को भी कोई खतरा न हो वही लोहाघाट रेंजर दीप जोशी ने बताया शुक्रवार को भी बड़ी संख्या में बनकर्मी लगातार दिन में आग बुझाने में रहे तथा रात को भी जंगल की आग बुझाने में जुटे हुए हैं वहीं रात में आग बुझाने में बन कर्मियो को भी खतरा हो रहा है क्योंकि गुरुवार को अल्मोड़ा में आग बुझाने गए चार बन कर्मियों की मौके पर मौत हो गई थी तथा एक बनकर्मियो ने शुक्रवार को अस्पताल में दम तोड़ दिया वही अल्मोड़ा में हुए हादसे के बाद प्रशासन आग बुझाने के लिए गए बन कर्मियों की सुरक्षा को काफी गंभीरता से ले रहा है क्योंकि मुख्यमंत्री धामी के द्वारा मामले को गंभीरता से न लेने व लापरवाही बरतने में तीन आईएफएस अधिकारियो को सस्पेंड कर दिया है अब वन विभाग भी भगवान से जल्द बारिश होने की प्रार्थना कर रहा है

विज्ञापन

जरूरी खबरें