Wednesday 1st of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:डीएम ने पशु चिकित्सालय का किया शुभारंभ। एक छत के नीचे पालतू पशुओं को मिलेगी बेहतर चिकित्सा सुविधा।

उत्तराखंड:बाल विकास विभाग में रिक्त पदो पर निकली आंगनबाड़ी कार्यकर्ती व सहायिकाओं की भर्ती।

लोहाघाट:हवन यज्ञ व विशाल भंडारे के साथ ढेरनाथ बाबा मंदिर में शिव महापुराण का हुआ समापन।

पिथौरागढ़:गोदियाल की सभा में हंगामा पूर्व कांग्रेस जिला अध्यक्ष सहित तीन को नोटिस जारी।

चम्पावत के सपूत लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गजेंद्र जोशी को राष्ट्रपति ने परम विशिष्ट सेवा मेडल से किया सम्

सूचना

: चंपावत:प्रशासन की छापेमारी के बावजूद शराब की दुकानों में नहीं रुक रही है ओवर रेटिंग खेतीखान शराब की दुकान में ओवर रेट में बिकती पाई गई शराब आबकारी विभाग ने की कार्यवाही देसी शराब की दुकान में धड़ल्ले से बेची जा रही थी अंग्रेजी शराब/लोहाघाट विधायक भी जता चुके हैं नाराजगी

Laxman Singh Bisht

Sat, Sep 7, 2024
प्रशासन की छापेमारी के बावजूद शराब की दुकानों में नहीं रुक रही है ओवर रेटिंग खेतीखान शराब की दुकान में ओवर रेट में बिकती पाई गई शराब आबकारी विभाग ने की कार्यवाही देसी शराब की दुकान में धड़ल्ले से बेची जा रही थी अंग्रेजी शराब चंपावत जिले की शराब की दुकानों में लगातार मिल रही शराब की ओवर रेटिंग पर डीएम चम्पावत नवनीत पांडे के निर्देश पर आखिर जिले का आबकारी विभाग जागा जिला आबकारी अधिकारी द्वारा जनपद के खेतीखान में देसी मदिरा की दुकान का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान टू-बर्ग बियर की बोतल और माल्टा देसी शराब के पव्वे पर निर्धारित से अधिक मूल्य पर शराब बिकती पाई गई।बीयर व माल्टा देसी मदिरा में 25-25 रुपये की ओवर रेटिंग की जा रही थी और देसी मदिरा की दुकान में अंग्रेजी मदिरा धड़ल्ले से बेची जा रही थी। शुक्रवार को जिला आबकारी अधिकारी ने टीम के साथ खेतिखान शराब की दुकान की जांच की। इस दौरान मौके पर 18 पव्वा विदेशी मदिरा मैकडॉवेल एस न0.1 व्हिस्की को जब्त किया गया। दुकान के औचक निरीक्षण में जिला आबकारी अधिकारी ने आबकारी निरीक्षक को अनुज्ञापियों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं के अंतर्गत नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश ।वहीं जिला आबकारी अधिकारी तपन पांडेय का कहना है कि खेतीखान की दुकान के संबंध में डीएम को रिपोर्ट भेज रहे हैं। दुकान के ठेकेदार को 14 दिनों का नोटिस दिया गया है। जिला आबकारी से जब पूछा गया कि नोटिस के 14 दिनों में शराब का ठेकेदार कच्ची के साथ पक्की बेच सकता है। उनका कहना था कि हमें तो नोटिस देना है। नियम से बधें हैं। 14 दिन तक जो मर्जी वो बेचें। वही शराब की दुकानों में हो रही ओवर रेटिंग पर लोहाघाट विधायक खुशाल सिंह अधिकारी भी नाराजगी जता चुके हैं वहीं प्रशासन की छापेमारी के बावजूद भी शराब के सेल्समेनो द्वारा खुलेआम ओवर रेट में शराब बेची जा रही है जिस कारण लोगों में भारी आक्रोश है लोगों ने कहा आबकारी विभाग के द्वारा ओवर रेटिंग पर कोई कार्रवाई नहीं की जाती है जिसका फायदा सेल्समैन उठा रहे हैं और आबकारी विभाग के द्वारा एक दुकान पर कार्यवाही कर खानापूर्ति कर ली गई है

जरूरी खबरें