Thursday 2nd of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:पुनाकोट वार्ड में पेयजल संकट पर डीएम का त्वरित एक्शन, टैंकरों से की जा रही जलापूर्ति

चंपावत:आशा गोस्वामी बनी अतिरिक्त जिला सूचना अधिकारी पत्रकारों ने दी बधाई।

बराकोट में गुलदार का हमला राहगीर को खींचकर ले गया गुलदार। मॉक ड्रिल

जनपद चम्पावत के सभी प्रमुख सड़क मार्ग सुचारु, यातायात सामान्य। प्रशासन अलर्ट

लोहाघाट पालिकाध्यक्ष के निर्देश पर हैंडपंप की हुई मरम्मत जनता को राहत।

सूचना

: चम्पावत में मेडीकल कालेज व डिप्टेश्वर झील निर्माण की मांग को लेकर जिला विकास संघर्ष समिति ने सीएम के सचिव को सौंपा मांगपत्र 

Laxman Singh Bisht

Sat, Oct 5, 2024
चम्पावत में मेडीकल कालेज व डिप्टेश्वर झील निर्माण की मांग को लेकर जिला विकास संघर्ष समिति ने सीएम के सचिव को सौंपा मांगपत्र मुख्यमंत्री की विधानसभा चम्पावत में विकास कार्यों की टोह लेने और सीएम कैंप कार्यालयों की गतिविधियों का आंकलन करने पहुचे मुख्यमंत्री के सचिव जगदीश कांडपाल से जिला विकास संघर्ष समिति ने मुलाकात कर दस सूत्रीय मांगपत्र सौंपकर उन्हें अमलीजामा पहनाने की मांग की।समिति के अध्यक्ष बसंत तड़ागी की अगुवाई में शिष्टमंडल ने डिप्टेश्वर झील निर्माण, धौन दियूरी चल्थी, गौडी किमतोली, खेतीखान धामीसौन चम्पावत रोड के अविलंब निर्माण, चम्पावत के ढकना बढोला में मेडिकल कालेज की स्थापना, स्टेडियम निर्माण आदि मांगों पर चर्चा की। शिष्टमंडल में दिनेश पांडेय , जनार्दन चिलकोटी, विनोद वर्मा, हरीश चौधरी, राम सिंह मनराल, कुलोमणी पंत, रमेश पुनेठा, मोहन बिष्ट, रजत तड़ागी, प्रहलाद नेगी सहित तमाम लोग शामिल रहे।

जरूरी खबरें