Saturday 8th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:दयूरी-चलथी मोटर मार्ग निर्माण की कवायद तेज, जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण

चंपावत:कालूखाड़ मेरौली के बुजुर्गों की गांव की सुध लेने की विधायक व डीएम से गुहार।

चंपावत:कृषि एवं उद्यान विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों को दिया गया कृत्रिम बुद्धिमत्ता ( एआई) का प्रशिक्षण

चंपावत:दुष्कर्म के दोषी को 10 साल का कठोर कारावास, एक लाख का जुर्माना जिला सत्र न्यायाधीश का फैसला

लोहाघाट:प्रेमनगर पाटन की महिलाओं ने चलाया स्वच्छता अभियान, पंचायत घर परिसर को बनाया स्वच्छ व सुंदर

सूचना

: लोहाघाट:चाक रेगड़ू के डा0 रंजीत सिंह मेहता बने सीईओ 

Laxman Singh Bisht

Sat, Aug 3, 2024
चाक रेगड़ू के डा0 रंजीत सिंह मेहता बने सीईओ लोहाघाट । रेगड़ू क्षेत्र के चाक मेहता के मूल निवासी डाo रंजीत सिंह मेहता सेक्रेटरी जनरल एवं सीईओ प्रतिष्ठित पीएचडी चैंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्री ऑफ़ इंडिया बने। उन्होंने वर्ष 1985 में कुमाऊं यूनिवर्सिटी नैनीताल से एम० काम० गोल्ड मेडल तथा यही से 2009 में पीएचडी पूरी की। डाo मेहता ने हावर्ड बिजनेस स्कूल और अमेरिकन इंटरनेशनल विजीटर्स लीडरशिप प्रोग्राम में पीएचडी प्रबंधन एवं शोध कर कई उत्कृष्ट कार्य किए है। 60 वर्षीय मेहता को 34 साल का ग्लोबल कारपोरेट लीडरशिप में अनुभव है। डाo मेहता कई वर्षो से उद्योग जगत में कई पॉलिसी की नवाचारी पहल कर इंडस्ट्रियल ग्रोथ एवं स्टार्ट अप पर उल्लेखनीय कार्य कर रहे है।डाo रंजीत मेहता की उपलब्धि पर चाक रेगड़ू के वयोवृद्ध पूर्व शिक्षक मोती सिंह मेहता, रिटायर्ड मेजर राजेंद्र सिंह मेहता, कैप्टेन लक्ष्मण सिंह मेहता, जगत सिंह मेहता, आनंद सिंह मेहता, कल्याण सिंह मेहता, राकेश मेहता , शिक्षक लक्ष्मण सिंह मेहता , खीम सिंह मेहता, वीरेंद्र मेहता, खुशाल मेहता, गोविंद सिंह आदि क्षेत्रवासियों ने खुशी व्यक्त की है।

जरूरी खबरें