Tuesday 28th of July 2026

ब्रेकिंग

नंदा की चौकी पुल पूरी तरह सुरक्षित एप्रोच रोड धंसी जिम्मेदार अधिकारी व ठेकेदार पर होगी कार्यवाही :पंकज पांडे

चंपावत:डीएम ने ललूवापानी–बनलेख–जयगाँव -जैंतोली मोटर मार्ग का किया निरीक्षण

चंपावत:डीएम का रा.उ.मा. विद्यालय पल्सो में औचक निरीक्षण व्यवस्थाओं का लिया जायजा

लोहाघाट:एनएच के गड्ढे दुर्घटनाओं को दे रहे दावत। डीएम के आदेश के बावजूद नहीं भरे गए ।

चंपावत:भिंगराड़ा एड़ी बालकृष्ण मेले को लेकर हुई तैयारी बैठक

सूचना

रिपोर्ट :जगदीश जोशी : बाराकोट ब्लॉक के लिए मुख्यमंत्री का दौरा निराशाजनक :बगौली

Laxman Singh Bisht

Sat, Feb 28, 2026

बाराकोट ब्लॉक के लिए मुख्यमंत्री का दौरा निराशाजनक :बगौली

बाराकोट के पूर्व जेस्ट प्रमुख नंदावल्लभ बगौली ने विकासखण्ड के लिए मुख्यमंत्री के लोहाघाट दौरे की निराशाजनक बताया है। पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख नंदा बल्लभ बगौली ने बताया कि 48 ग्राम सभा और 50 हजार से ज्यादा आबादी वाले क्षेत्र बाराकोट विकासखण्ड के लिए मुख्यमंत्री का लोहाघाट विधानसभा का दौरा फिर से निराशा जनक रहा । उन्होंने बताया कि यहाँ के लोगों की मुख्य मांग डिग्री कॉलेज और अतिथि गृह की थी जो आज भी पूरी नहीं हो पाई हैं उन्होंने बताया कि इस से पहले भी वो कई बार इसके लिए व्यक्तिगत रूप से और पत्रचार्वक माध्यम से इनकी माग कर चुके हैं लेकिन अभी तक लोगों की ये मुख्य मांग पूरी नहीं हो पाई हैं ।आज मुख्यमंत्री के इस दौरे से उनके साथ क्षेत्रवासी इस आशा में थे कि मुख्यमंत्री अवश्य ही बाराकोट में डिग्री कॉलेज और अतिथि गृह की घोषणा करेंगे लेकिन एक बार फिर से बाराकोट विकासखण्ड के लोगों को निराशा हाथ लगी।उन्होंने बताया कि प्रत्येक विकासखंड में एक से दो दो डिग्री कॉलेज और अतिथि गृह हैं लेकिन बाराकोट विकासखण्ड के साथ ऐसा भेद भाव क्यों। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री का दौरा बाराकोट ब्लॉक के लिए पूरी तरह निराशाजनक रहा है।

जरूरी खबरें