Wednesday 25th of February 2026

ब्रेकिंग

एसपी चंपावत ने किया पूर्णागिरि मेला क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोपरि : एसपी

दून:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सीएम आवास में खेतीखान के होलियारो से की मुलाकात

लोहाघाट:सीएम धामी के दौरे को लेकर प्रशासन की तैयारी तेज एसडीएम ने रामलीला मंच का किया निरीक्षण व्यवस्थाओं का लिया जाय

चंपावत:शिक्षा निदेशक पर हुए हमले पर कांग्रेस की नाराजगी डीएम से की मुलाकात सीएम को भेजा ज्ञापन

लोहाघाट:जू0 हा0 फोर्ती के छात्र छात्राओं का शैक्षिक भ्रमण एवं स्कूल ट्विनिंग कार्यक्रम

रिपोर्ट :लक्ष्मण बिष्ट : बनबसा: अग्निवीर भर्ती की लेकर तैयारियाँ पूरी 27 फरवरी से होगा आगाज

Laxman Singh Bisht

Wed, Feb 25, 2026

बनबसा अग्निवीर भर्ती की लेकर तैयारियाँ पूरी 27 फरवरी से होगा आगाज

बनबसा सैन्य स्टेशन में 27 फरवरी से अग्निवीर रैली परीक्षा, 4000 से अधिक अभ्यर्थी होंगे शामिल

आर्मी रिक्रूटमेंट ऑफिस पिथौरागढ़ से प्राप्त जानकारी के अनुसार कुमाऊं मंडल के जनपद पिथौरागढ़ एवं चम्पावत के अभ्यर्थियों के लिए अग्निवीर भर्ती रैली के अंतर्गत ऑनलाइन सामान्य प्रवेश परीक्षा दिनांक 27 फरवरी 2026 से 05 मार्च 2026 तक बनबसा मिलिट्री स्टेशन में आयोजित की जाएगी।

यह आयोजन मुख्यालय भर्ती क्षेत्र (उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड) के अधीन संपन्न होगा।

इस भर्ती प्रक्रिया में अग्निवीर की विभिन्न श्रेणियों—सामान्य ड्यूटी, लिपिक/स्टोरकीपर टेक्नीशियन, तकनीकी तथा ट्रेड्समैन (आठवीं एवं दसवीं उत्तीर्ण)—के लिए 4000 से अधिक ऑनलाइन परीक्षा में शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थी प्रतिभाग करेंगे।अग्निवीर श्रेणी की भर्ती हेतु सभी अभ्यर्थियों को रैली स्थल पर अनिवार्य रूप से अपने समस्त आवश्यक अभिलेख साथ लाने होंगे, जिनमें हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट अंकपत्र, मूल निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो), एनसीसी प्रमाण पत्र (यदि लागू हो), संबंध प्रमाण पत्र (यदि लागू हो), राज्य/राष्ट्रीय खेल प्रमाण पत्र (यदि लागू हो), अविवाहित प्रमाण पत्र तथा चरित्र प्रमाण पत्र शामिल हैं। सभी शॉर्टलिस्ट अभ्यर्थियों को उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर सामूहिक संदेश के माध्यम से आवश्यक दिशा-निर्देश प्रेषित किए गए हैं। भर्ती प्रक्रिया को अधिक स्पष्ट एवं पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से कार्यालय द्वारा अभिलेख सत्यापन प्रक्रिया तथा अग्निवीर श्रेणी हेतु “क्या करें एवं क्या न करें” विषय पर एक यूट्यूब वीडियो लिंक भी जारी किया गया है।कार्यालय ने अभ्यर्थियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि वे किसी भी प्रकार की प्रदर्शन क्षमता बढ़ाने वाली प्रतिबंधित वस्तुओं का सेवन न करें तथा किसी भी दलाल या एजेंट के झांसे में न आएं, क्योंकि भारतीय सेना में चयन प्रक्रिया पूर्णतः निष्पक्ष एवं पारदर्शी है।09 फरवरी 2026 को जिलाधिकारी कार्यालय में आयोजित संयुक्त सिविल–मिलिट्री समन्वय बैठक में जिलाधिकारी मनीष कुमार द्वारा आयोजन की तैयारियों की समीक्षा की गई। उन्होंने अपर जिलाधिकारी श्री के.एन. गोस्वामी को कार्यक्रम का नोडल अधिकारी नामित किया

तथा उपजिलाधिकारी टनकपुर अनुराग आर्य को भर्ती स्थल का संयुक्त निरीक्षण कर आर्मी रिक्रूटमेंट ऑफिस पिथौरागढ़ को निर्बाध एवं सुरक्षित आयोजन हेतु समस्त आवश्यक प्रशासनिक सहयोग उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।भर्ती प्रक्रिया के सुचारू संचालन हेतु अतिरिक्त परिवहन बसों की व्यवस्था, पेयजल टैंकर, सफाई कर्मियों की तैनाती, एम्बुलेंस सेवा, विद्युत आपूर्ति तथा चिकित्सकीय दल की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश प्रदान किए गए।इसी क्रम में अपर जिलाधिकारी कृष्णनाथ गोस्वामी द्वारा भर्ती स्थल का स्थलीय निरीक्षण कर तैयारियों की समीक्षा की गई। उन्होंने बताया कि 27 एवं 28 फरवरी को पिथौरागढ़ जनपद के लगभग 2500 अभ्यर्थी तथा 01, 02 एवं 03 मार्च को चम्पावत जनपद के लगभग 1500 अभ्यर्थी परीक्षा में सम्मिलित होंगे।इस अवसर पर कर्नल राहुल मेलगे, एआरटीओ सुरेंद्र कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

जरूरी खबरें