Saturday 18th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत का स्वाला डेंजर जोन बना अब सुगम जोन स्वाला डेंजर ज़ोन का सुधारीकरण कार्य पूर्ण

बाराकोट:कामा ज्यूला में कच्ची शराब और शराब बनाने के उपकरणों के साथ आरोपी गिरफ्तार।

लोहाघाट:ड्रग इंस्पेक्टर ने मेडिकल स्टोरो का किया सघन निरीक्षण कर लिए दवाओं के नमूने

चंपावत:आगामी 24 घंटे भारी बारिश की चेतावनी, आपदा प्रबंधन तंत्र अलर्ट मोड पर

लोहाघाट:चिकित्सकों के ट्रांसफर रोकने की मांग को लेकर यूकेडी का प्रदर्शन।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट :प्रबुद्ध जन सम्मेलन में प्रबुद्ध जनों व सामाजिक कार्यकर्ताओं को किया गया सम्मानित।

Laxman Singh Bisht

Wed, Sep 24, 2025

प्रबुद्ध जन सम्मेलन में प्रबुद्ध जनों व सामाजिक कार्यकर्ताओं को किया गया सम्मानित।

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में विश्व की तीसरी शक्ति बनने की ओर अग्रसर देश:सुरेश भट्ट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा द्वारा चलाए जा रहे सेवा पखवाड़े के तहत आज बुधवार को लोहाघाट पालिका सभागार में महेश कर्कल की अध्यक्षता सतीश चंद्र पांडे के संयोजन तथा सचिन जोशी के संचालन में प्रबुद्ध जन कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम के मुख्य वक्ता दर्जा मंत्री सुरेश भट्ट वह विशिष्ट अतिथि दर्ज मंत्री श्याम नारायण पांडे ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारी नगर के वरिष्ठ नागरिक व समाज सेवी मौजूद रहे ।मुख्य वक्ता दर्जा मंत्री सुरेश भट्ट ने कहा भाजपा पंडित दीनदयाल उपाध्याय के पग चिन्हों पर चलती है। भाजपा वह पार्टी है जो अपने जमीनी कार्यकर्ताओं का पूरा ध्यान रखती है। जिसका उदाहरण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी है कहा प्रधानमंत्री मोदी ने चाय बेचने से अपना सफर शुरू किया था संघ कार्यकर्ता के तौर पर देश सेवा की।आज पार्टी ने जनता के आशीर्वाद से उन्हें देश का प्रधानमंत्री बनाया है। कहां आज प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश विश्व की तीसरी महाशक्ति बनने जा रहा है मोदी जी के नेतृत्व में गरीबों के लिए कई जन कल्याणकारी योजनाएं चलाई गई है ।देश तरक्की की सीढ़ियां चढ़ता जा रहा है। कहा आजादी के बाद प्रधानमंत्री मोदी दूसरे ऐसे प्रधानमंत्री हैं जो देश का तीसरी बार नेतृत्व कर रहे हैं।इस दौरान सभी लोगों ने प्रधानमंत्री मोदी के दीर्घायु जीवन की कामना की। कार्यक्रम में आए प्रबुद्ध जनो व सामाजिक कार्यकर्ताओं को सोल उड़ा कर सम्मानित किया गया जिनमें शिक्षाविद चिरंजीवी लाल वर्मा, नाथूराम राय, वासुदेव ओली, प्रगतिशील किसान तारा दत्त खर्कवाल, रमेश चंद्र खर्कवाल, आर डी चौथिया,वैली क्रिएशन अध्यक्ष नेहा मुरारी ,सदस्य शोभा देवी, सामाजिक कार्यकर्ता यशोदा जोशी ,किरन पुनेठा सहित कई प्रबुद्ध जनों को सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा सुभाष बगौली, गिरीश कुवर ,राजू गढ़कोटी ,मोहित पाठक , महेश बोहरा ,जीवन गहतोड़ी , मोहन पाटनी,अजय बिष्ट ,चंद्रशेखर बगोली ,कैलाश पांडे ,एल एम कुवर ,बबलू देउ , बलवंत गिरी,उमेश बिष्ट , चंद्रकला माहरा, किरन पंगरिया, पुष्पा पाटनी आदि मौजूद रहे।


जरूरी खबरें